अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं, इस बीच एक नई आशंका ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अक्टूबर में देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजास्‍टर मैनेजमेंट (एनआईडीएम) की तरफ से एक रिपोर्ट तैयार की गई है जिसमें अक्टूबर में तीसरी लहर की आशंका की बात कही गई है।

एनआईडीएम की इस रिपोर्ट में तीसरी लहर के दौरान बच्चों को लेकर अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर देश में टीकाकरण की रफ्तार को नहीं बढ़ाया गया तो तीसरी लहर में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा 6 लाख तक पहुंच सकता है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एनआईडीएम की ओर से यह रिपोर्ट विशेषज्ञों से बातचीत के बाद तैयार की गई है और इसमें कोरोना के प्रसार से जुड़े पहलुओं और बचाव के लिए उपायों के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट कहती है कि तीसरी लहर के दौरान बच्चों को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है और बच्‍चों को प्राथमिकता से वैक्‍सीन लगाने पर ध्‍यान देना होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी बीमारी से पीड़ित बच्चों को प्राथमिकतादेनी होगी, साथ ही शिक्षक, स्कूल स्टॉफ का टीकाकरण अनिवार्य करना होगा। बच्‍चों की देखभाल के लिए अस्पताल को अलर्ट मोड में रहने की बात भी रिपोर्ट में है। इसमें कहा गया है कि अगर बच्चे संक्रमित हो तो मां-बाप के रहने की भी अस्पताल में व्यवस्था हो। बच्चों को टीका देते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की समझाइश रिपोर्ट में दी गई है।

बता दें कि देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। 70 फीसदी से ज्यादा मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं। आज गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,263 नए कोरोना केस आए। इससे एक दिन पहले 37,875 केस आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे 338 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। 40,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

यह भी देखे:-

बेमौसम बारिश तूफान ने बिगाड़ी फसलों की सेहत
कल का पंचांग, 21 जुलाई 2021, जानिए शुभ -अशुभ मुहूर्त
जानिए, IDEA ने पेश किया ये नया ऑफर
यातायात पुलिस ने 6 हजार 926 वाहनों का किया चालान,38 वाहन सीज
दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट
बैक्सन होम्योपैथिक कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा कोरोना रोग प्रतिरोधक दवा का वितरण
शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती विवाह का रोचक प्रसंग सुनाया
रोड को डुबो रहा है खुले नाले का गंदा पानी , नोएडा प्राधिकरण बेपरवाह
डीएससी का 29वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 95% छात्रों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर
यूपी में सोमवार को भी लगा लॉकडाउन, अब सप्ताह में 3 दिन का हुआ लॉकडाउन
बिना रजिस्ट्री पजेशन देने वाले बिल्डरों पर लगेगा गैंगस्टर
सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी
अनियंत्रित ट्रेक्टर हाईवे से गिर कर पलटा, एक की मौके पर मौत
छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
भनौता में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 8450 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त
रन फॉर जी 20 में जमकर दौड़े शहरवासी पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों के साथ लगाई दौड़, लखनऊ में सीएम य...