कोरोना महामारी: स्कूल खुलते ही आई आफत, बच्चों में बढ़ रहा संक्रमण, इस राज्य ने उठाए ये कदम

देश में कोविड-19 के नए मामलों में गिरावट देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को दोबारा खोलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन अब ओडिशा में यह निर्णय चिंता का कारण बनता नजर आ रहा है। दरअसल, राज्य में स्कूल खुलने के बाद से बच्चों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है, जिसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने अब राज्य के स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल और सख्त करने का निर्णय लिया है। राज्य में 762 नए कोरोना संक्रमितों में से 102 मरीज 18 साल से कम उम्र के हैं। एजेंसी के मुताबिक ओडिशा में बुधवार को बच्चों में संक्रमण की दर 13.38 प्रतिशत रही, जो एक दिन पहले 14.57 प्रतिशत थी।

राज्य के ढ़ेंकनाल और बरगढ़ जिलों में मंगलवार को कुछ बच्चों और शिक्षकों के संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल को और भी सख्त कर दिया गया है। सभी छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को स्कूल में प्रवेश करने के बाद अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया गया है।

इसके अलावा हल्के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को स्कूलों में प्रवेश पर पाबंदी होगी। स्कूलों के बाहर गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य किया गया है।

बता दें कि राज्य में 9, 10, 12 के छात्रों के लिए कक्षाएं चल रही है, लेकिन इसके बाद भी बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कक्षाएं कर सकते हैं। किसी भी छात्र को स्कूल में आने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। ओडिशा में अब तक कोरोना महामारी से 39 बच्चों की मौत हुई है, जिसमें 10 से 31 अगस्त के मध्य 13 बच्चों की मौत हुई है।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिषद (IBC) द्वारा किया गया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का...
दरयाव आदर्श वन्स शिक्षा समिति द्वारा गर्म कपडे व पाठ्य सामग्री का वितरण  
योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश
यंग इंडियंस इवेंट ने जल संरक्षण जागरूकता पर प्रतिष्ठित साइकिल अभियानकर्ता के साथ सफल बातचीत का जश्न ...
योगा व खेलकूद मे छात्र- छात्राओ ने परचम लहराया
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों को सिक्योरिटी गार्ड्स ने बिल्डर के द्वारा पेमेंट्स न होन...
योगी सरकार के चार साल: सीएम बोले-यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी दूसरी अर्थव्यवस्था
दिल्ली में "Run for Inclusion" का भव्य आयोजन, 10,000 छात्रों ने बढ़ाया समावेशन का संदेश
दनकौर में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन, डॉ. महेश शर्मा ने प्रदूषण मुक्त भारत की दिशा में सरक...
जी-20 समिति: कोरोना को लेकर भारत की तैयारियों के बारे में वित्त मंत्री ने बताया
पुलिस चेकिंग के दौरान लाखों कैश जब्त, चुनाव के दौरान खपाने की आशंका 
कोरोना : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया, ट्वीट कर दी जानकारी
सितंबर माह को मनाया गया पोषण माह के रूप में , हुआ व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 एक्सक्लूसिव मीडिया प्रिव्यू के साथ शुरू हुआ, देश व विदेश की कंपनियों ने क...
रेयान स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली, बाजार और मॉल में पहुंचकर दिया संदेश: "नो टू क्रैकर्स, पटाखे नह...
ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपति ने जहर खाकर दी जान