यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ाते हैं

एमआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अब जागरूक होना चाहिए और किसी के पीछे चलने के बजाय खुद को नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। ओवैसी यूपी के दौरे पर हैं और गुरुवार को वह बाराबंकी के कटरा मोहल्ले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सपा बसपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने कभी भी मुसलमानों के हक के लिए आवाज नहीं उठाई। इन लोगों ने मुसलमानों का वोट ले लिया है पर उनकी कभी परवाह नहीं की। इन पार्टियों ने नागरिकता संशोधन कानून और तीन तलाक का भी विरोध नहीं किया।

ओवैसी ने कहा कि आजादी के बाद से हमारा समाज वोट के लिए ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस सभी ने हमारा उपयोग किया है। जिस जाति का नुमाइंदा नहीं होगा, किसी भी सरकार में उसकी नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप अपना नुमाइंदा चुनिए और मजलिस में अपनी ताकत को मजबूत करिए। हम आपकी आवाज बनकर हक की लड़ाई संसद से कानून तक लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वोट के बल पर अपने लोगों को जमीन और कुर्सी पर बैठाने की जुर्रत करिए। आप ताकतवर बन जाएंगे तो लोग आपके कदमों में गिड़गिड़ाएंगे। ओवैसी ने कहा सभी पार्टियां हमारी कौम का वोट लेकर सरकार बनाती हैं और हमारी कौम के बच्चों को जेल में डालकर सड़ाने का काम करती हैं।
यूपी में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभरेंगे
ओवैसी ने कहा कि हम केवल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर रहे। हम प्रदेश में एक मजबूत पार्टी के तौर पर उभर कर सामने आएंगे। कहा कि 2014 से मॉब लिंचिंग के नाम पर केवल मुसलमानों को मारा जा रहा है।

गुरुवार को शहर के कटरा मोहल्ले में आए थे। वह यहां पार्टी की युवा शाखा के जिलाध्यक्ष चौधरी फैज उर-रहमान के आवास पर चाय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। इनकी मीटिंग सहित अन्य कार्यक्रम रद किए जानेके बाद बुधवार की देर शाम प्रशासन ने इसकी अनुमति दी थी।

 

यह भी देखे:-

रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री
अन्ना आन्दोलन के समर्थन में ग्रेटर नोएडा में कैंडल मार्च
यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने की आशंका, माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष का आ...
IGNOU ने लॉन्च किया यह नया कोर्स, यहां जाने किनको मिल सकता है प्रवेश और क्या है फीस
प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीएम योगी
आठ साल के बच्चे ने दिखाई बहादुरी , अपने दोस्त की बचाई जान, मिल रही है शाबासी
सीआईएससीई नेशनल खो-खो चैम्पियनशिप में उ.प्र.-उत्तराखण्ड की टीम सभी वर्ग में रही विजेता
नोएडा एक्सप्रेसवे :बिहार से लोजपा सांसद के बेटे की सड़क हादसे में मौत
नई दिल्ली में चमकी ग्रेटर नोएडा की बेटी: स्वाति गोयल को मिला “राइजिंग स्टार अवॉर्ड”, अंतरराष्ट्रीय म...
डब्ल्यूटीसी बिजनेस एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन और स्पर्श ग्लोबल बिजनेस द्वारा शिक्षा उद्योग सुधारों के लि...
विकसित भारत” की थीम पर आयोजित होगी चित्रकला प्रतियोगिता विजेता को मिलेंगे 51000
दोफाड़ होने की राह पर आंदोलनकारी किसान संगठन, पीएम मोदी को लिखे पत्र पर 11 वाम संगठनों ने खड़े किए स...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अध्यापिकाओं को किया सम्मानित
चिकित्सा अनुसंधान में नया अध्याय: GIMS और गलगोटियास यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन
एक दिन पहले मंगाई थी रस्सी, इसी से बने फंदे पर लटका मिला शव
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव एवं खेलकूद प्रतियोगिता का...