बिहार कांग्रेस : कन्हैया, राहुल और प्रशांत की हुई दो बार मुलाक़ात, क्या पक रहा है पढें पूरी रिपोर्ट

पटना । Bihar Politics भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI) के नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ बड़ा चेहरा बन चुके बिहार के कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) के सियासी भविष्‍य को लेकर अटकलबाजी तेज है। सूत्र बताते हैं कि उन्‍हें कांग्रेस (Congress) में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। नजरें अगले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) पर है। बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों के दौरान उनकी कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से दो बार मुलाकात हो चुकी है। विदित हो कि कन्‍हैया के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात के बाद उनके जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होने की अटकलें भी लगीं थीं।

 

बिहार कांग्रेस को है कन्‍हैया की जरूरत

बिहार में कांग्रेस को कन्‍हैया जैसे सशक्‍त चेहरे की जरूरत भी है। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार में केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा था। विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की बात करें तो फरवरी 2005 के चुनाव में कांग्रेस को महज 10 सीटें मिली थीं, जो अक्टूबर 2005 में नौ तो 2010 में केवल चार पर सिमट गईं। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन (Mahagathbandhan) का घटक रहते हुए 27 सीटें हासिल कीं। पर, 2020 के विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन में रहने के बावजूद कांग्रेस फिर 19 सीटों पर सिमट गई है। बिहार में अपने बूते राज कर चुकी कांग्रेस के पुराने दिनों को याद करें तो ये आंकड़े निराशाजनक हैं। ऐसे में कांग्रेस बिहार में कन्‍हैया को अपने पाले में करने की कोशिश में है।

राहुल गांधी से दो बार हो चुकी मुलाकात

सूत्रों की मानें तो कन्‍हैया हाल के दिनों में राहुल गांधी से दो बार मिल चुके हैं। दोनों की बातचीत में प्रशांत किशोर कड़ी बने। बताया जा रहा है कि यह बातचीत अंतिम दौर में है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्‍द ही कन्‍हैया कांग्रेस में होंगे। वे अगले लोकसभा चुनाव में बिहार में पार्टी के खेवनहार की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

यह भी देखे:-

योगा वैलनेस फेस्टिवल में बोले कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, “हर ब्लाक का पायलट प्रोजेक्ट होगा जैविक...
यूपी में कब दूर होगा ऑक्‍सीजन का संकट? रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी ये जानकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया निवेशकों को प्रदेश में हर संभव मदद का भरोसा
जनसंख्या नियंत्रण: कानून लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
डीएससी का 29वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 95% छात्रों को मिला प्री-प्लेसमेंट ऑफर
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
2023 एजुकेशनयूएसए रोडशो में जीबीयू में सम्पन्न हुआ
कल का पंचांग, 25 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
समस्या-समाधान उपयुक्तता और उत्पाद-बाज़ार उपयुक्तता पर कार्यशाला का आयोजन
एचसीएल फाउंडेशन ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के उत्तर प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण को आगे...
अगस्त्या इन्टरनेशनल फाउडेंशन ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी 
हरियाणा सरकार ने किसानों का किया कर्ज माफ़, किसान दिल्ली-शंभू बॉर्डर पर डटे
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों ने उठाया लाभ
असली दांतो का भी इलाजोप्रान्त पुनः प्रत्यारोपण संभवः पदमश्री डाॅ0 अनिल काॅहली”
पत्नी को तलाक़ लेकिन बच्चों को नही ,देखभाल करनी होगी- सुप्रीम कोर्ट, जानें पूरी खबर
नोएडा के इंडोर स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2023 का केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया आगाज