BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, अफगान संकट पर भी चर्चा

नई दिल्ली, एएनआइ।  13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को होंंने जा रहा है जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से इसमें शामिल होंगे। यह संयोग है कि भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता उसकी 15वीं वर्षगांठ पर कर रहा है। शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो भी भाग लेंगे।

इस शिखर सम्मेलन का विषय निरंतरता, समेकन और सहमति के लिए ब्रिक्स के बीच सहयोग है। परंतु, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे और उस क्षेत्र से पैदा हुए आतंकी खतरे पर भी इसमें चर्चा होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। इसमें अफगानिस्तान भी प्रमुख रूप से होगा।

ब्रिक्स पांच देशों का संगठन है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले, उन्होंने 2016 में गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी।

ब्रिक्स नेताओं द्वारा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और अफगानिस्तान की जमीन का आतंकी संगठनों द्वारा इस्तेमाल करने से रोकने की प्राथमिकता को रेखांकित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि ब्रिक्स देशों द्वारा मानवीय स्थिति से निपटने और महिलाओं, बच्चों एवं अल्पसंख्यकों सहित मानव अधिकारों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देने की संभावना है।

यह भी देखे:-

कंपनी में करंट लगने से श्रमिक की मौत
पंकज पाराशर को एचटी मिला मीडिया स्टार अवाॅर्ड
बिल्डर गया जेल , बायर्स ने लड्डू बांटकर मनाई ख़ुशी , नेफोमा ने सुप्रीम कौर्ट के फैसले का किया स्वागत
किसान नेता मनवीर तेवतिया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा डेल्टा - 2 सेक्टर में समस्याओं का अम्बार, प्राधिकरण बेपरवाह, आरडब्लूए ने दिया ज्ञापन
यथार्थ अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रोग्राम "किलकारी" का उद्घाटन
एक और कौशल विकास केंद्र तैयार, जल्द होगा शुरू
मैडम तुसाद की नई जगह पर वापसी, नोएडा में दोबारा खुलेगा और इसका नाम मैडम तुसाद इंडिया होगा
दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ...
डेल्टा प्लस वैरिएंट : डराने लगा कोरोना , सरकार ने बताया वैरिएंट पर नजर रखने के लिए कैसी है तैयारी
पीएम मोदी एक बार फिर देशवासियों से होंगे रूबरू, LOCKDOWN पर हो सकता है बड़ा फैसला
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई भावपूर्ण विदाई
भारतीयम स्कूल ग्रेटर नोएडा में विश्व पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन
ईस्टर्न पेरिफेरल पर मिला अज्ञात का शव, शिनाख्त की अपील
आपातकाल के 47 वर्ष :  भाजपा ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र सेनानियों का हुआ अभिनन्दन 
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश