देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। देश में कोरोना के 43 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,263 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 338 कोरोना मरीज की जान गई तो 40,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जबकि इससे एक दिन पहले मंगलवार को 37,875 केस आए थे। इस दौरान 369 लोगों की मौत हुई थी।

सर्वाधिक कोरोना केस वाला राज्य केरल

केरल में कई दिनों तक रोजाना 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के मामले लगातार 30 से 40 हजार के बीच बने हुए हैं। वहीं बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के बीच केरल में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 30,196 हो गई है। राज्‍य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 27,579 है। तो वहीं, मरने वालों की संख्या 181 है। प्रदेश में पाजिटिविटी रेट 17.63 फीसद है। सक्रिय मामले 2,39,480 तक पहुंच गए है।

यह भी देखे:-

Akshay Tritiya 2024: क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त, बता रह...
रेल मंत्री से मिले सांसद महेश शर्मा और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, खुर्जा में वंदे भारत के ठहराव सहित...
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से इकाई के कब्जे तथा देनदारी के विवाद का समाधान हुआ
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में सजा वार्षिकोत्सव का रंगमंच, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़...
Covid-19 in India: देश में आए कोरोना के 34 हजार से अधिक नए मामले
बॉलीवुड को दूसरा सदमा , नहीं रहे अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ ने बोला मैं टूट गया
ग्रेटर नोएडा : किसानों ने स्थगित किया धरना
सेक्टर 36, 37 व स्वर्णनगरी में कम्युनिटी सेंटर तैयार, विधायक ने किया शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के 104 किसानों को दिए आबादी भूखंड, 40 भूखंडों का पारदर्शी ड्रॉ ...
पार्कों व ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में लापरवाही पर आठ कॉन्ट्रैक्टरों को नोटिस
एस.के. मुखर्जी बने राष्ट्रीय लोक दल लीगल सेल के राष्ट्रीय प्रवक्ता
नेफोमा ने रेरा कानून को और मजबूत करने की उठाई मांग
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
नई दिल्ली में चमकी ग्रेटर नोएडा की बेटी: स्वाति गोयल को मिला “राइजिंग स्टार अवॉर्ड”, अंतरराष्ट्रीय म...