प्रजापति राजेंद्र आर्य बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गौतमबुद्वनगर के सदस्य
प्रजापति राजेंद्र आर्य बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गौतमबुद्वनगर के सदस्य
बिलासपुर(खालिद सैफी):दनकौर क्षेत्र के कस्बा बिलासपुर निवासी व पूर्व नगर पंचायत सभासद प्रजापति राजेन्द्र आर्य को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए सदस्य मनोनीत किया गया है।सदस्य मनोनीत होने पर प्रजापति राजेन्द्र आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने व स्थानीय लोगो ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनको बधाई दी।इस दौरान प्रजापति राजेन्द्र आर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र भाटी , भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री महेंद्रर प्रजापति तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरी तरह से निर्वहन करुंगा और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 350 प्लस है और 2022 के चुनावों में पार्टी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करेगी