54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें

——————————-
-करीब 48 करोड़ रुपये में सूर्या रोशनी लिमिटेड को मिला जिम्मा

-एक साल में सोडियम की जगह लगेंगी नई एलईडी लाइटें का लक्ष्य
———————————–
ग्रेटर नोएडा। अब ग्रेटर नोएडा की सड़कें भी एलईडी की दुधिया रोशनी से जगमग हों सकेंगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस एलईडी स्ट्रीट लाइट परियोजना को अंतिम रूप दे दिया है। टेंडर के जरिए सूर्या रोशनी कंपनी को एलईडी लाइट लगाने का जिम्मा मिला है। कंपनी दिवाली के आसपास इस पर काम शुरू कर देगा। एक साल में 54 हजार स्ट्रीट लाइटें लगा दी जाएंगी।
ग्रेटर नोएडा के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाला था। इसमें ज्वाइंट वेंचर के तहत तीन आवेदन आए थे। एक आवेदन यूपीआरएनएन और फिल्प्सि ने किया था। दूसरा आवेदन जेप्टेक व पॉलीकैब और तीसरा आवेदन सूर्या रोशनी लिमिटेड ने किया था। सूर्या ने सबसे कम कीमत पर काम करने के लिए बिड डाली, जिसके आधार पर सूर्या को टेंडर मिला। उसे प्राधिकरण से बहुत जल्द वर्क अवार्ड हो जाएगा। सूर्या कंपनी दिवाली के आसपास इस परियोजना पर काम शुरू कर देगी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में करीब 54 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इनमें सोडियम लाइटें भी हैं। इन सभी को बदलकर एलईडी में कनवर्ट किया जाएगा। एक साल में सभी स्ट्रीट लाइटें बदल दी जाएंगी। इसके साथ ही सात साल तक इन एलईडी लाइटों के रखरखाव का जिम्मा भी कंपनी पर होगा।
—————–
स्ट्रीट लाइटें खराब हुईं तो जल्द रिपेयर हो सकेंगी
—————————————————-
एलईडी लाइटों के लग जाने से सड़कों पर रोशनी तो बेहतर होगी ही, लोगों के लिए भी सुविधाजनक हो जाएगी। एलईडी स्ट्रीट लाइटें ऑटोमेशन सिस्टम पर लगेंगी। स्ट्रीट लाइटों को सुबह-शाम समय से जलाने-बुझाने के लिए एक नियंत्रण कक्ष होगा। स्ट्रीट लाइटें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीआईएस से जुड़ी होंगी, जिससे स्ट्रीट लाइट न जलने की सूचना ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक पहुंच जाएगी। सीनियर अफसर भी इस पर नजर रखेंगे। ऐसे में अगर कहीं पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है तो सूचना मिलते ही कंपनी उसे रिपेयर करा देगी। प्राधिकरण ने रिपेयर करने के लिए समयसीमा भी तय कर दी है। अगर रिपेयर करने में देरी हुई तो पेनल्टी का भी प्रावधान है। ऐसे में शहरवासियों को बेहतर सर्विस भी मिल सकेगी।
—————–
ऊर्जा भी बचेगी, बिल भी कम आएगा
-एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से देश की ऊर्जा भी बचेगी और बिजली का बिल भी आएगा। वर्तमान में लगी स्ट्रीट लाइटों से साल भर में करीब 30 मिलियन यूनिट बिजली खर्च होती है। एलईडी लग जाने से 15 मिलियन यूनिट ही खर्च होने का आकलन है। इस तरह पहले के मुकाबले आधी बिजली में ही ग्रेटर नोएडा की सड़कें रोशन रहेंगी। दूसरे, साल भर में करीब 30 करोड़ रुपये बिजली का बिल आता है। उसकी भी बचत होगी, क्योंकि बिजली की खपत कम होने से बिल भी कम आएगा। करीब 15 करोड़ रुपये ही बिल आने का आकलन है। इस तरह करीब 15 करोड़ रुपये की बचत भी होगी। इसके अलावा रखरखाव पर भी कम खर्च आएगा।
—————
सीईओ का बयान
——————–
-एलईडी लाइटों के लगने से सड़कों पर रोशनी भी बढ़ेगी और ऊर्जा व पैसे की बचत भी होगी। इस पर दिवाली के आसपास काम शुरू हो जाएगा। एक साल में पूरा करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं।

नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

यह भी देखे:-

निकाय चुनाव : प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान अधिकारीयों को निष्पक्षता से चुनाव कराने की नसीहत
अंडे की दुकान तोड़ने पर चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित
कल का पंचांग, 19 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का उजास
द ग्लोबल स्कूल एवम ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में गणतंत्र दिवस समारोह
गणेश चतुर्थी पर ग्लोबल में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर-19: उमा पब्लिक स्कूल में प्री-क्वार्टर मुकाबलों की रोमांचक झलक
नैतिक मूल्यों और नैतिकता के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना, बौद्ध अध्यन पर व्याख्यान कल   
पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ गरजा ग्रेटर नोएडा: कैंडल मार्च और निकाले गए मशाल जुलूस
कैबिनेट प्राविधिक मंत्री जतिन प्रसाद ने छात्राओं के साथ किया  शैक्षणिक संवाद 
लखनऊ: काकोरी ट्रेन एक्शन के क्रांतिकारियों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि
UPITS 2025: अंत्योदय से राष्ट्रोदय की ओर: सीएम योगी ने यूपीआईटीएस-2025 के शुभारंभ पर रखी नई सोच
मोदी के संबोधन की बड़ी बातें: बीमारी भेदभाव नहीं करती तो हमने भी नहीं किया
एनआईओएस व प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के संयुक्त आयोजन में मना 200वां हिंदी पत्रकारिता दिवस, देवर्षी न...
कुलीपुरा गांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण, आंदोलन की तैयारी शुरू
नहीं रहे ट्रेजेडी किंग: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थे बीमार