दादरी-अच्छेजा रोड जल्द होगी दुरुस्त –जन सुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर एसीईओ ने परियोजना विभाग को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। दादरी -अच्छेजा मार्ग जल्द दुरुस्त होगी। आसपास के निवासियों की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली ने परियोजना विभाग इसे शीघ्र रिपेयर करने के निर्देश दिए हैं।
एसीईओ अमनदीप डुली ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज के साइट ऑफिस में जन सुनवाई की, जिसमें जलालपुर व मिलक लच्छी गांव के निवासी भी पहुंचे और उन्‍हें इस रोड के दादरी-अच्छेजा मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की। जलालपुर से मिलक लच्छी मार्ग पर पानी भरने की शिकायत की, जिस पर एसीईओ ने परियोजना विभाग को समस्या तत्काल हल करने के निर्देश दिए। मिलक लच्छी से एक अन्य दिव्यांग शिकायतकर्ता भी जन सुनवाई में पहुंचा। उसने शौंचालय बनवाने की मांग की। एसीईओ ने जल्द ही उचित निर्णय लिए जाने की बात कही। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो व तीन के बीच की 60 मीटर रोड अधूरी है। उसे जल्द बनवाने की मांग की। अमनदीप डुली ने इस रोड को बनाने के लिए परियोजना विभाग से शीघ्र रिपोर्ट मांगी है। सेक्टर ज्यू सेकेंड की एक महिला ने आवासीय संपत्ति के एवज में भुगतान कर पाने में अमसर्थता जताते हुए रिफंड मांगा है। एसीईओ ने संपत्ति विभाग से इस पर रिपोर्ट मांगी है। जनसुनवाई में एसीईओ के अलावा डीजीएम केआर वर्मा व सलिल यादव, एजीएम केके यादव, वरिष्ठ प्रबंधक प्रोजेक्ट कपिल देव सिंह व एनके जैन आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के की 2 डान्सिंग मोम व 11 डान्सर नेपाल में दिखाएँगे दम
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया
अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया, मौत
कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट
शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा मे एमएसएमई मंत्रालय के बौद्धिक संपदा सुविधा केंद्र का उद्घाटन
जनपद के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसरख क...
ईटेडा से किसान आंदोलन की तैयारियों का आगाज़, 29 मई को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे हजारों किसान
साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप ने बच्चों को पाठय सामग्री वितरित की
DWPS, ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस का सफल आयोजन
शराब आ रही, मुर्गा आ रहा ...यानी पंचायत चुनाव आ गया
शीतकालीन भ्रमण : मेरठ कमिश्नर ने किया कलक्ट्रेट व तहसील का निरिक्षण
G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
महिला उन्नति सांसत का महाराष्ट्र तक विस्तार, कुo रुपाली कुराने बनी संस्था की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक...
शारदा विश्वविद्यालय में सेल इमेजिंग और सॉर्टिंग पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
दादरी की क्रांति धरा पर फिर गूंजेगा देशभक्ति का जयघोष, 10 मई को निकलेगा भव्य ‘क्रांति मशाल जुलूस’
अवैध अड्डों से शराब न ख़रीदें, ले सकता है आपकी जान, प्रशासन ने फीडबैक के लिए जारी किया नम्बर