यूपी: नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ में नियुक्ति के खेल पर लगेगी रोक, तैयार किया गया ‘सिस्टम’

नगर निकायों में समूह ‘ग’ व ‘घ’ के पदों पर अनियमित तरीके से होने वाली नियुक्ति के ‘खेल’ पर रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत स्थानीय निकाय निदेशालय में ‘ह्यूमन रिसोर्स इंटीग्रेटेड सिस्टम’ (एचआईआरएस) तैयार किया गया है। इस पर सभी नगर निकायों में अकेंद्रीयत सेवा के सभी कर्मचारियों का डाटा फीड किया जाएगा। ताकि किसी भी निकाय में मनमाने तरीके से नियुक्ति न होने पाए।

अनियमित नियुक्तियों की आशंका को देखते हुए स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारियों को अकेंद्रीयत सेवा के नियमित कर्मियों की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

दरअसल नगर निकायों में अकेंद्रीयत सेवा में आने वाले समूह ‘ग’ के लिपिक और समूह ‘घ’ के सफाई कर्मचारियों, प्लबंर, नलकूप ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती का अधिकार स्थानीय निकायों के ही पास है। शासन स्तर से फिलहाल इन पदों पर भर्ती रोक है। लेकिन कई नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में नलकूप ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति की शिकायतें मिल रही हैं।

इस पर रोक लगाने के लिए निदेशालय ने एचआईआरएस तैयार कराया है। इस सिस्टम पर ही अब सभी निकायों के केंद्रीयत व अकेंद्रीयत सेवा की कर्मियों का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। इससे संवर्गवार रिक्त पदों की संख्या शासन व निदेशालय स्तर पर उपलब्ध होगी।

दोनों स्तरों पर यह भी जानकारी रहेगी कि कौन सा पद कब से खाली। इस कवायद से अगर बीच में किसी भी पद पर अनियमित नियुक्ति होगी तो उसका पता लग सकेगा। स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी निकायों को निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 1 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
Indian Racing Festival takes street racing to the next level; Chennai to host India’s first night st...
गणतंत्र दिवस से यात्री एक्वा लाइन से कर सकेंगे सफ़र, पढ़ें पूरी खबर
श्रीराम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई, अंगद ने रावण का घमंड तोड़ा
ग्रेटर नोएडा : डाबरा गांव के तालाब को बचाने के लिए आगे आये युवा
25 दिसम्बर को होने वाली किसान एकता संघ की पदयात्रा स्थगित
DMRC ने रक्षाबंधन को लेकर मेट्रो के समय में किया बदलाव, यहां देखें टाइमिंग
दिल्ली- नोएडा बार्डर अभी भी सील : पुलिस कमिश्नर
अनिरुद्ध त्यागी बने मेरी सरकार (Mygov) के पहले कैंपस एंबेसडर
क्या एकतरफा प्यार में हुई अंजलि राठौर की हत्या ! , नामजद मुकदमा दर्ज
अक्षय तृतीया पर ग्रेटर नोएडा में 1000 किलो गन्ने के रस का वितरण होगा
भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग की मांग तेज़, नोवरा ने विधायक से की गुज़ारिश
जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों से मिले डीएम मनीष कुमार वर्मा, किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण ...
सादुल्लापुर फायरिंग केस: इकोटेक-3 पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोचा, पिस्टल और बलेनो कार बरामद
अपनी काशी को 19 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे मोदी
शारदा यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित