मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब… एक बेटा खोने के बाद दूसरे को बचाने की गुहार

मेरे लाल का बदन बुरी तरह तप रहा है। आंख भी सही ढंग से नहीं खोल पा रहा है। डॉक्टर साहब… मेरे लाल को भर्ती कर लो। कुछ ऐसी ही दर्द भरी गुहार महिलाएं डॉक्टरों से लगाती दिख रही हैं। सौ शैय्या अस्पताल में बीमार बच्चों को भर्ती कराने के लिए परिजन बेबस व लाचार नजर आ रहे हैं। झलकारी नगर निवासी मां रजनेश के डेढ़ माह के पुत्र की बीते सोमवार को बुखार से मौत हो गई थी। एक बच्चे की मौत पर मां के आंसू नहीं सूख पाए थे दूसरा बच्चा विवेक पुत्र प्रदीप भी बुखार से तपने के साथ उल्टी और पेट दर्द से कराह रहा था। मां रजनेश विवेक को सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने रक्त जांच कराने को कह दिया। जांच रिपोर्ट शाम तक आने के बाद ही भर्ती करने को कहा।

मां रजनेश अपने बच्चे को लेकर सौ शैय्या अस्पताल के सामने लगे टैंट में बैठी रही। रोती, बिलखती मां बच्चे का बुखार उतारने के लिए पानी की पट्टी रखती रही। रतनेश ने बताया कि पहला बच्चा सोमवार को खत्म हो गया है। दूसरे बीमार बच्चे को भर्ती कराने के लिए लाए तो डॉक्टर ने रिपोर्ट आने तक भर्ती न करने को कह दिया। रिपोर्ट आने तक यूं ही इंतजार करते रहेंगे।

 

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय में वृद्धजनों को मिला बडा सम्मान। वृद्धजनों से विद्यार्थियों को मिला आशीर्वा...
पायथन की शक्ति से सजे साइबर सुरक्षा के गुर — शारदा यूनिवर्सिटी में 40 घंटे का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
श्रीरामलीला कमेटी साइट-4 : रामलीला में युद्ध छिड़ा, कुम्भकर्ण मारा गया, कल होगा रावण दहन
फेक और पेड न्यूज पर जिला प्रशासन अलर्ट, जानिए पूरी खबर
योगी आदित्यनाथ की माता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, चैनपाल प्रधान ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम प...
सिटी हार्ट में हुआ बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन
Karan Patel का कोरोना पाबंदियों पर फूटा गुस्सा, कहा, 'नेता रैली कर सकते हैं लेकिन आम आदमी काम नहीं क...
एनटीपीसी परिसर में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला
आज का पंचांग 7 जून: देखें आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त
608 पव्वे शराब के साथ 4 शराब तस्कर गिरफ्तार
गलगोटिया विश्विद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह कल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलायी शपथ, डीएम सुहास एल वाई ने जागरुकता वाहन को दिखायी झंडी
आपातकाल पर तीन दिवसीय फेसबुक लाइव शृंखला प्रेरणा मीडिया के फेसबुक पेज पर आज से
यूपी पुलिस भर्ती के नोटिफिकेशन में ही सरकार ने कह दिया, किसी भी समय निरस्त हो सकती है भर्ती
एयरपोर्ट व फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी परियोजना दो साल में होगी पूरी
ग्रेटर नोएडा प्रदूषण में आई गिरावट