मिशन 2022: पांच चुनावी राज्यों की कमान संभालेंगे ये भाजपा नेता, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी की जिम्मेदारी

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी।

2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है और लाकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह, उन्हें 70 विधानसभा सीटों में कार्य करने में मदद करेंगे।

गोवा

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है।

मणिपुर

वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

बता दें कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अगले साल चुनाव होने हैं। वहीं, अभी पांच में से चार राज्यों में भाजपा की ही सरकार है और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

 

यह भी देखे:-

विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
R Madhavan की मां भी हुई कोरोना पॉजिटिव, वायरस को लेकर कही ये बात
वसंत पंचमी पर गुरुकुल का स्थापना दिवस मनाया, यज्ञोपवीत संस्कार व संत प्रवचन से गूंजा प्रांगण
श्रीकांत त्यागी को तीन मामले में मिली जमानत, फिर भी अभी रहेगा सलाखों के पीछे
अवैध पार्किंग पर डीएम एक्शन में , एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश
दिल्ली में गूंजे ग्रेटर नोएडा के सुर: इंडिया हैबिटेट सेंटर में "गुरु-शिष्य परंपरा" पर आधारित शास्त्र...
सहारा प्रमुख सुब्रत राय का निधन, 75 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
आरटीआई में चयनित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों को भेजा नोटिस
जगत चौधरी, अमर शर्मा एवं आश्रय गुप्ता युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बने
चीन के नापाक हरकत से व्यापारियों में रोष , मुंहतोड़ जवाब दे भारत
बाल मजदूरी एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर कर आ रहा सामने: ऋषभ
पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने पैतृक गांव पहुंचे सचिन पायलट
हिंडन डूब एरिया में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर
फंगस के अभी कई रंग देखने को मिल सकते हैं, विशेषज्ञ बोले- ये पांच भी हैं प्राण घातक
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लगाया रक्तदान शिविर
Monsoon Latest Update: समय से पहले पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में अलर्ट जारी