17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था मारा गया बदमाश

ग्रेटर नोएडा : मंगलवार की रात पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश बोबिन्द्र (35 वर्ष ) ने 17 साल की उम्र में ही अपराध की दुनिया में आ गया था। उसके खिलाफ पहला लूट का मुकदमा थाना कोतवाली बुलंदशहर में लिखा गया था। तबसे अभी तक उसके खिलाफ जिला गौतमबुद्ध नगर , अलीगढ, बुलंदशहर के अलावा होडल हरियाणा और भरतपुर राजस्थान में लूट, हत्या और हत्या के प्रयास के दो दर्जन के लगभग मुक़दमे दर्ज हैं।

फोटो : एसएसपी लव कुमार कैलाश अस्पताल जाकर घायल सिपाही सुबोध से मुलाकात की।

आज ग्रेटर नोएडा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी लव कुमार ने बताया बोबिन्द्र पर अधिकतर मुक़दमे अलीग़ढ में लूट के लिखे गए हैं।

एसएसपी लव कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया मंगलवार की रात बोबिंद्र अपने दो साथियों से साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र में नई ढीली के कारोबारी विनोद से उनकी हौंडा सिटी कार और 1.5 लाख की लूट की थी। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर पर पीआरवी, सेक्टर – 58 पुलिस बदमाशों के पीछे लग गयी। इधर बिसरख पुलिस को भी एलर्ट किया गया। ग्रेनो वेस्ट के पंचशील एपार्टमेंट के पास बिसरख पुलिस ने बदमाशों लिया। बदमाश जब पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे तब जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। जिसमें बोबिंद्र निवासी शाहपुर थाना पिसावा अलीग़ढ़ को गोली लगी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाकी के दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। जिनकी पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है। इधर मुठभेड़ के दौरान बिसरख थाने में तैनात सिपाही सुबोध के हाथ में गोली लगी है। उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस ने मारे गए बदमाश से पिस्टल, कारतूस, खोखा, लूटी गई हौंडा कार और 1.5 लाख रूपये बरामद किया है।

एसएसपी ने बताया बदमाश का एनकाउंटर करने वाली पुलिस टीम को आईजी मेरठ जोन ने साहसिक कार्य के लिए 50 हज़ार रूपये ईनाम देने की घोषणा की है।

यह भी देखे:-

बी.टेक छात्रों का घर से चार लैपटॉप चोरी
बिल्डर पर पैसा हड़पने का आरोप, गिरफ्तार करने की मांग
लिफ्ट देकर बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को लूटा
ग्रेटर नोएडा : घटतौली का आरोप लगा, कस्टमर का पेट्रोल पम्प पर हंगामा
गौतमबुद्धनगर : 14 और गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
बस कंडक्टर को लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार
तार चोर गैंग का पर्दाफ़ाश, चार बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में रवि काना व उसकी महिला मित्र गिरफ्तारः दोनों पर 50 हजार का इनाम था घोषित, पुलिस ने प...
दसवीं कक्षा का छात्र निकला 14 वीं मंजिल से गिरकर मरने वाला
बोरे में मिला अज्ञात का शव
मोटर मैकेनिक ने पेड़ से लटक कर दी जान
शातिर लुटेरा गिरफ्तार
मामूली कहासुनी में युवक को गोली मारी
निठारी कांड के एक और मामले में कोली को मृत्युदंड तो  पंधेर को सात साल कैद की सजा
जेवरात और नगदी चोरी
नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों का आतंक , फिर दो युवकों को मारी गोली