राहुल पंडित बने भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष
राहुल पंडित बने भारतीय जनता पार्टी के दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष
दनकौर(खालिद सैफी): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने दनकौर ब्लॉक क्षेत्र के लड़पुरा गांव निवासी राहुल पंडित को दूसरी बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि सतेंद्र नागर को जिला उपाध्यक्ष एवं योगेश चौधरी को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है।कि प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगभग सभी राजनीतिक पार्टी अपने अपने संगठन को मजबूत करने और अभी से सभी जाति वर्ग संप्रदायों के मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। और वर्तमान भाजपाई योगी सरकार शासन में कुछ ब्राह्मण वर्ग की नाराजगी के मद्देनजर बसपा सपा व कांग्रेस के ब्राह्मण मनाओ अभियान के चलते भाजपा हाईकमान के निर्देशानुसार भाजपा संगठन को जिला ब्लाक एवं बूथ स्तर पर भाजपा के सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किए जाने का अभियान जारी है इसी कड़ी में गौतम बुध नगर जिला भाजपा अध्यक्ष विजय भाटी ने संगठन में क्षेत्र में प्रभावशाली ब्राह्मण नेता राहुल पंडित को दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा करके संगठन में जाति संतुलन साध कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है। उधर राहुल पंडित को दूसरी बार भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है जिला उपाध्यक्ष की घोषणा होते ही राहुल पंडित को बधाई देने वालों का तांता लग गया तथा कई स्थानों पर राहुल पंडित का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया बधाई एवं स्वागत करने वालों में विशेष रुप से विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा प्रधान अजीत मुखिया विनय शर्मा नीरज शर्मा मोहित कौशिक अनिल भाटी शोभित समेत दर्जनों लोगों ने पंडित को जिला उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी और स्वागत किया।