ग्रेनो के सेक्टरों व गांवों में फॉगिंग शुरू, जीपीएस से हो रही निगरानी

–ग्रेनो प्राधिकरण ने फॉगिंग के लिए 14 टीमें लगाईं
–निवासियों से फॉगिंग होने का प्रूफ भी लिया जा रहा

ग्रेटर नोएडा। डेंगू, मलेरिया सहित मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फॉगिंग अभियान तेज कर दिया है। कुल 14 टीमें फॉगिंग में लगाई गई हैं। पांच बड़ी मशीनें भी उतारी गई हैं। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव पहले से किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण को संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए नोडल अफसर बनाया गया है। उनके निर्देश पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों में फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव का अभियान जोरों पर चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सोमवार देर शाम तक सेक्टर ओमीक्रॉन वन स्थित एचआईजी अपार्टमेंट, ओमीक्रॉन टू, बीटा वन व टू, डेल्टा वन व टू, ओमेगा टू, फाई टू व थ्री, सिग्मा वन, रिजर्व पुलिस लाइन आदि जगहों पर फॉगिंग कराई गई। ग्रेनो प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने 14 टीमों को फॉगिंग के काम में लगा दिया है। पांच बड़ी मशीनें भी फॉगिंग में लगाई गई हैं। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव पहले से चल रहा है।जन स्वास्थ्य विभाग के डीजीएम सलिल यादव ने फॉगिंग करने वाली टीम से आसपास के निवासियों के हस्ताक्षर कराकर लाने के निर्देश दिए हैं। फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए शेड्यूल भी बनाया गया है। उसके हिसाब से फॉगिंग की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी से की मुल...
इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक का सर्वाधिक राजस्व दर्ज किया
दिल्ली सरकार ने अपनाया यूपी का एंटी रोमियो स्क्वायड मॉडल, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा में नई पहल
यूपी : डीटीएच लगाने आए युवक को दिल दे बैठी नवविवाहिता, प्रेमी को घर बुलाकर पति को दी खौफनाक मौत
भाजपा को यहां से विदा कर दो, हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते : ममता
कल का पंचांग, 6 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शारदा विश्वविद्यालय में क्रोमैटोग्राफी तकनीक पर दो दिवसीय लर्निंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नोएडा एयरपोर्ट के पास Yamuna Authority क्षेत्र में बनेंगे पांच सितारा होटल, 12 भूखंडों की नीलामी की...
शनिवार को भी नोएडा - ग्रेटर नोएडा के स्कूल रहेंगे बंद
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
जी. डी. गोयंका में आन लाइन अन्तर्सदनीय एथलीट एवं कला संवर्धन प्रतियोगिता
योगी राज में फर्जीवाड़ा : बेटी नहीं थी फिर भी भेज दिया शादी अनुदान, समाज कल्याण विभाग की कारस्तानी
Grenowest Ramleela: रावण दहन देखने उमड़ी हज़ारों की भीड़, रावण-कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का हुआ दहन
गुर्जर समाज ने चेयरमैन प्रत्याशी आजाद मलिक का स्वागत किया
कल का पंचांग, 27 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर