ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर मिलेगा ओपन जिम का तोहफा

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण टेकजोन फोर में बनाने जा रहा ओपन जिम
-22 लाख रुपये से अधिक होंगे खर्च, टेंडर जल्द जारी करने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर ओपन जिम का तोहफा देने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट का पहला ओपन जिम टेकजोन फोर में बनाने जा रहा है। करीब 22 लाख रुपये खर्च होंगे।
ग्रेटर नोएडा को आधुनिक व सुविधायुक्त शहर बनाने की प्राधिकरण की मुहिम जारी है। प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा के साथ ही अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी ओपन जिम लगाने की शुरुआत होने जा रही है। प्राधिकरण टेकजोन फोर में ग्रेनो वेस्ट का पहला ओपन जिम बनाने जा रहा है। इस पर सीईओ की तरफ से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसका टेंडर शीघ्र जारी होने जा रहा है। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर इसी ओपन जिम का तोहफा देने की तैयारी कर रहा है। टेकजोन फोर का पार्क करीब चार एकड़ में फैला हुआ है। इस ओपन जिम में एयर वॉकर, सिट अप स्टेशन, फिक्स डंब बेल, एयर स्विंग, हॉर्स राइडर स्टेशन, लेग प्रेस, पूल चेयर, एक्सरसाइजिंग बार, चेस्ट प्रेस, एलिटिकल एक्सरसाइजर, डबल क्रॉस वॉकर, ट्विस्टर, ब्रिज लैडर, वेट लिफ्टर आदि उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों पर करीब 22 लाख रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और जगहों पर ओपन जिम लगाने की कोशिश की जाएगी, ताकि लोग सेहत के प्रति जागरूक हों। उन्होंने इन उपकरणों के देखभाल की भी अपील की।

इन जगहों पर लग चुके हैं ओपन जिम

-सेक्टर अल्फा वन के सी ब्लॉक, सेक्टर अल्फा टू का सुभाष चंद्र बोस पार्क, बीटा वन का बी ब्लॉक, बीटा टू का एच ब्लॉक, गामा वन का डी ब्लॉक, गामा वन के पॉकेट जी स्थित श्रम विहार पार्क, गामा वन (ऑफिसर्स कॉलोनी) के पॉकेट ए, डेल्टा वन के डी ब्लॉक, डेल्टा टू के हाईटेंशन लाइन के नीचे का पार्क, डेल्टा थ्री का एन ब्लॉक , सेक्टर जीटा वन के छह फीसदी आबादी के पास स्थित पार्क, सेक्टर ईटा वन के रॉक गार्डन पार्क, सिग्मा वन के ए ब्लॉक, सिग्मा टू के सी ब्लॉक, सिग्मा थ्री के बी ब्लॉक, सिग्मा फोर के सेंट्रल पार्क, ओमीक्रॉन वन के ई ब्लॉक, ओमीक्रॉन टू गोलचक्कर स्थित श्रीराम पार्क, ओमीक्रॉन थ्री स्थित डी ब्लॉक, ओमीक्रॉन वन ए स्थित डी ब्लॉक, सेक्टर तीन के पॉकेट ए स्थित,सेक्टर 16 का पार्क, सेक्टर टेकजोन फोर रेयान स्कूल के सामने, सेक्टर पी थ्री के ब्लॉक डी, सेक्टर फोर के ब्लॉक ए, सेक्टर ओमेगा वन का बड़ा पार्क, सेक्टर-रो (आरएचओ-1) के ब्लॉक बी का पार्क, सेक्टर रो-टू स्थित गोलचक्कर, सेक्टर पाई वन के ए ब्लॉक के एकांकी एंक्लेव स्थित पार्क, स्वर्णनगरी का सेंट्रल पार्क, सेक्टर म्यू वन के ए ब्लॉक, म्यू टू के पार्क नंबर दो, ज्यू वन का सेंट्रल पार्क, ज्यू टू का डी ब्लॉक व सेक्टर ज्यू थ्री के सी ब्लॉक के पार्क में ओपन जिम लग चुके हैं।

यह भी देखे:-

हाईटेक सिटी के किसानों ने दादरी तहसील कार्यालय का घेराव किया
सफाई अभियान में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद संजय सिंह
अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के अवसर पर काठमांडू, नेपाल में सम्मानित हुईं डाॅ० ब्रजलता शर्मा
मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल : सीटू ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में निकाला जुलूस
पैरालंपिक में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी, हाई जंप में ग्रेटर नोएडा के प्रवीण ने जीता सिल्वर मेडल, PM...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट (IDF WORLD DAIRY SUMMIT 2022) का उद्घाटन, कहा न...
बिलासपुर में बड़ी धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वी जयंती
'आपने शहर का गला घोंट रखा है, क्या लोग बिजनेस बंद कर दें',- सुप्रीम कोर्ट , किसान महापंचायत को लगाई ...
निर्मल फ्रेंड्स हेल्थ मिशन फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
श्रीकांत त्यागी परिवार से मिलने से पहले ही सपा में फूट
कोरोना योद्धाओं के लिए LONGLI TECHNOLOGY ने PPE KIT समेत मास्क व सेनेटाईजर दान दिया
ग्रेनो प्राधिकरण ने डीएफसीसीआईएल पर 20 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
"एक जनपद- एक उत्पाद" प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना में होगा इन पदों के लिए साक्षात्कार , एक क्लिक पर जा...
मिशन शक्ति 5.0 और पोषण माह अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र ऐच्छर का...
धर्म गुरुओं ने दिया एकता और शांति का संदेश, फा. एग्नेल स्कूल में इंटरफेथ ईस्टर मिलन
स्वदेश कुमार सिंह फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. सुनील मिश्रा महामंत्री नियुक्त — राष्ट्रीय शैक्षिक म...