वीवो कंपनी पर लगा 52 हजार रुपये का जुर्माना , कूड़े का निस्तारण न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने की कार्रवाई

 

ग्रेटर नोएडा। कूड़े का निस्तारण न करने पर वीवो कंपनी पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 52,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण की टीम ने चेतावनी दी है कि अगर कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं किया गया तो जुर्माने की रकम दोगुनी कर दी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूकर करने के साथ ही नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। प्राधिकरण के डीजीएम सलिल यादव (जन स्वास्थ्य) के निर्देश पर मंगलवार को सहायक प्रबंधक वैभव नागर के नेतृत्व में टीम ने टेकजोन स्थित वीवो कंपनी की साइट पर जाकर जांच की। कूड़े का उचित प्रबंधन नहीं मिला। इधर-उधर कूड़ा फेंका हुआ था। हर तरह का कूड़ा मिक्स था। उसे सेग्रिगेट नहीं किया जा रहा था और न ही कूड़े को सही तरीके से निस्तारित किया जा रहा था। इस पर प्राधिकरण टीम ने वीवो कंपनी पर 52,500 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माने की रकम एक सप्ताह में जमा कराने को कहा गया है। इस अवधि में न जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

11 माह में 179 पर 59 लाख का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 15 सितंबर 2020 से 11 अगस्त 2021 के बीच 179 बल्क वेस्ट जनरेटरों पर 59.14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये संस्थान कूड़े का ‍वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण नहीं कर रहे थे। कुछ संस्थानों ने जुर्माने की रकम जमा नहीं की है। प्राधिकरण ने उन संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ग्रेटर नोएडा के सभी बड़े संस्थानों को खुद से कूड़े का निस्तारण करना होता है, सिर्फ अवशेष कूड़ा ही प्राधिकरण उठाता है। उसके लिए तय शुल्क जमा करना पड़ता है। बता दें कि 100 किलोग्राम या उससे अधिक कूड़ा जनरेट करने वाले संस्थान को बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी देखे:-

प्राचीन बाराही मेला 2023 : पायल चौधरी और शिवानी सिकंद्राबादी ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए ख...
Wellfest India 2025: संपूर्णता की ओर एक यात्रा का शुभारंभ
Lockdown in Delhi: सीएम केजरीवाल ने कहा न छोड़ें दिल्ली फिर भी रेलवे स्टेशन व बस अड्डे की ओर चल दिए ...
ग्रेटर नोएडा : कोरोना प्रोटोकॉल के साथ खुले स्कूल
यदि आपने कोरोना का टीका लगवा लिया है तो यह गलती कदापि न करें
उर्वरकों के सुगम उपलब्धता के लिए दादरी -दनकौर रेलवे स्टेशन पर  रैक पॉइंट स्थापित हो : अनिल कुमार सिं...
पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ समापन
ह्युमन टच फाउंडेशन द्वारा एनीमिया रोग का नि:शुल्क शिविर का आयोजन
भारत सरकार का चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, चाइनीज चीनी मोबाइल एप्स को बैन किया
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल मे बहाई नव वर्ष न्यू रूज़ मनाया गया
सपा के सदस्यता भर्ती अभियान कैम्प का आयोजन
बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण के ये 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान: मथुरा में मांस की बिक्री पर लगेगी रोक, शराब बेचने पर भी होगी पाबंदी
ग्रेनो प्राधिकरण अधिकारियों के दौरे के बावजूद सेक्टर बीटा- 1 की हालात में सुधार नहीं
सही मंजिल व लक्ष्य को चुनना ही शिवत्व: आचार्य प्रशांत
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।