COVID-19 वैक्सीन : भारत ने 70 करोड़ COVID-19 वैक्सीन की खुराक लगाई, हासिल किया कीर्तिमान

नई दिल्ली, एजेंसी।  भारत ने COVID-19 बीमारी के खिलाफ देश की आबादी को टीका लगाने की अपनी यात्रा में एक और कीर्तिमान हासिल किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश ने अब तक 70 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी है। मंत्री ने कहा कि इनमें से 10 करोड़ से अधिक खुराक केवल पिछले 13 दिनों में दी गई। बीते दिन ही, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत हर दिन रिकार्ड 1.25 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक लगा रहा है। पीएम ने बताया था कि यह आंकड़ा एक साथ कई देशों की जनसंख्या से अधिक है।

पीएम मोदी ने बताया, ‘भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकार्ड बना रहा है। जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है।’

मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए भारत के टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर एक ग्राफिक साझा किया। इसमें बताया गया, ‘जनवरी में देश में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद देश में पहले 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने में भारत को 85 दिन लगे। वैक्सीन के अगले 10 करोड़ डोज देने में 45 दिन लगे, 29 दिन में 20-30 करोड़, 24 दिन में 30-40 करोड़, 40-50 करोड़ में 20 दिन, 50-60 करोड़ खुराक देने में 19 दिन लगे। केवल 13 दिनों में अब तक की सबसे तेज 60-70 करोड़ वैक्सीन लगाई गई।

भारत कोविशील्ड, स्वदेशी रूप से विकसित कोवैक्सीन और स्पुतनिक वी COVID-19 टीकों का इस्तेमाल करता है। जानसन एंड जानसन की सिंगल-शाट वैक्सीन को भी देश में देर से मंजूरी दी गई है, लेकिन डोज अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

यह भी देखे:-

रिन्यूएबल एनर्जी एक्स्पो का आगाज, 2030 तक ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होगा भारत
ईशान इंस्टीट्यूट द्वारा ‘पॉजिटिव ऐटिटूड फॉर ए सक्सेसफुल करियर’ पर वर्कशॉप का आयोजन
Padma Awards 2022: पद्म पुरस्कारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि, जानें पूरी प्रक्रिया
राम-ईश में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल मे दीपावली महोत्त्सव का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन
दक्षिण भारत में परम्परागत भारतीय चिकित्सा पद्धति "Varmam" का उत्तर भारत में प्रथम कार्यशाला
जी.डी. गोयनका स्कूल में मनाया गया फ्रेंडशिप डे
डायबटोलॉजिस्ट डॉ. अमित गुप्ता अमेरिकन डायबीटीज़ एसोसिएशन के अड्वाइज़री बोर्ड के सदस्य मनोनीत
सिर्फ सरसों का तेल मिल रहा महंगा, बाकी Cooking oil हुए सस्‍ते : सरकार
एकेटीयू की सम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होंगे 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी
गलगोटिया काॅलिज में मैकेनिकल और एनर्जी टैकनोलाॅजी पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी
शत-प्रतिशत रहा गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के 12वीं का रिजल्ट, दीपक चौहान बने स्कूल टॉपर
काबुल पर कब्जे के बाद पहली बार चीन ने तालिबान से साधा कूटनीतिक संपर्क, चीनी विदेश मंत्री बोले- जारी ...
आईटीएस इन्जीनियरिंग काॅलेज में संकाय विकास कार्यक्रम का समापन
बिसरख धाम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज, जल्द होगा हिन्दू रक्षा सेना ईकाई का ...