कोरोना की तीसरी लहर : कोरोना से लड़ने को तैयार है भारत, पढें पूरी रिपोर्ट

नई दिल्‍ली । भारत में इस वर्ष अप्रैल और मई में कोरोना महामारी का जो भयानक दौर झेला है वो दौर फिर से न आए इसके लिए खुद को तैयार कर रहा है। महामारी की दूसरी लहर के दौरान इन दो माह में राजधानी दिल्‍ली समेत देश के दूसरे राज्‍यों के कई अस्‍पतालों में आक्‍सीजन खत्‍म हो गई थी। देश के कई राज्‍यों से आक्‍सीजन किल्‍लत की खबर सामने आई थी और उस वक्‍त की तस्‍वीर आज भी शरीर में सिहरन पैदा कर देती है।

राजधानी का सर गंगा राम अस्‍पताल भी इन हालातों से अलग नहीं था। लेकिन अब ऐसा न हो इसके लिए इस अस्‍पताल में व्‍यापक तैयारियां की गई है। इसके तहत इस अस्‍पताल ने न सिर्फ आक्‍सीजन की स्‍टोरेज कैपेसिटी को पचास फीसद तक बढ़ा दिया है बल्कि करीब एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिए इसको सीधे ही कोविड आईसीयू तक पहुंचाने का प्रबंध किया गया है।

इस अस्‍पताल के मेडिकल डायरेक्‍टर सतेंद्र कातोच का कहना है कि ऐसे उपकरण भी यहां पर लगाए गए हैं जिनसे आक्‍सीजन की फ्लो कम न हो सके। इसके अलावा आनसाइट आक्‍सीजन उत्‍पादन प्‍लांट के भी आदेश दे दिए गए हैं। इनमें से ज्‍यादातर यूरोप में बने हुए हैं जिनको आने में अभी कुछ समय लगेगा। गौरतलब है कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस के म्‍यूटेंट की खबरों को लेकर चिंतित है। डाक्‍टर अरुण प्रकाश के मुताबिक महामारी की दूसरी लहर के दौरान अस्‍पताल में मरीजों के लिए 600 अतिरिक्‍त बेड लगाए गए थे। वो बताते हैं कि इस दौरान हर रोज करीब 500 मरीजों को भर्ती के लिए वेटिंग लिस्‍ट में डाला जा रहा था। उनकी निगरानी में यहां का वाररूम काम कर रहा था।

यह भी देखे:-

एम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर आईआईएमटी कॉलेज ने किया पौधारोपण
टीकाकरण: कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, कहां लगेगा टीका और कैसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट
शारदा यूनिवर्सिटी व आईआईए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उद्यमियों ने ऑटोमेशन एंड एनर्जी एफिशिएंसी, प्...
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ पीओपी उत्सव का आयोजन, गणमान्य लोगों की रही उपस्थित
GREATER NOIDA : शौचालय में गंदगी व पार्क के खराब रखरखाव पर एक-एक लाख की पेनल्टी
AYURYOG EXPO 2019 : ग्रेटर नोएडा में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिंध्य में योग शिविर कल
ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस की दोस्ती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों का करें प्र...
सनसनीखेज : कुकर्म करने के बाद दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या
गीता जयंती महोत्सव 2024 का आयोजन 15 दिसंबर को, महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में
एबीवीपी के प्रांत अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
जंगल से निकला नक्सलियों का झुंड और शुरू कर दी गोलीबारी... गांव के लोगों की जुबानी, बीजापुर नक्सली हम...
हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड नए मामले, सैकड़ों मौतें...आज महराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते ...
ग्रेटर नोएडा: शॉर्ट सर्किट से टेंट हाउस में लगी आग, 7 बकरियों की जलकर मौत
UPITS 2024 में पहुंची रिकॉर्ड तोड़ भीड़, तीसरे दिन लेजर शो और फैशन शो बने आकर्षण का केंद्र, भारी भीड़ ...