अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 151 शिक्षक हुए सम्मानित

आज सेक्टर 12 के ईशान म्युजिक कालेज के आडिटोटोरियम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर गौतमबुद्ध जनपद के 125 प्रबुद्ध शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा- ” ग्यारह करोड़ कायस्थ समाज के राष्ट्रीय स्वरूप वाले सन्गठन के रूप में हमारा सन्गठन 24 राज्यो के 380 से अधिक जिला इकाइयों में फैला हुआ सन्गठन है, हम लोग विश्व की सबसे बड़ी भगवान चित्रगुप्त मूर्ति (81फ़ीट) , स्वामी विवेकानन्द जी की मूर्ति (71फिट) को कुशीनगर जनपद में बना रहे है। स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राजेन्द्र प्रसाद जी, लाल बहादुर शास्त्री, जय प्रकाश नरायाण समेत अनेक महापुरषो ने देश के विकाश में अमूल्य योगदान दिया। महापुरुष किसी एक समाज के नही हो सकते लेकिन हम कायस्थ समाज के लोग सदा ऐसे लोगो के प्रति सदा ऋणी रहेगे। देश के विकाश में कायस्थ समाज के योगदान को कोई भी नही भूल सकता है।केंद्र में मोदी सरकार और यूपी में योगी सरकार स्वामी विवेकानंद विचारधारा को मानती है इसी लिए कायस्थ समाज मोदी योगी सरकार के साथ खड़ा है।”

कार्यक्रम में ” कायस्थ समाज का आधुनिक भारत के विकास में योगदान विषयक राष्ट्रीय गोश्ठी” पर सभी अतिथियों ने प्रकाश डाला।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि केन्द्रीय शहरी आवासन राज्यमंत्री माननीय कौशल किशोर जी, अति विशिस्ट अतिथि मा पंकज सिंह (विधायक नोएडा/ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) , मा नबाब सिंह नागर( दर्जा प्राप्त मंत्री), मा तेजपाल नागर (विधायक),मा धीरेंद्र सिंह (विधायक), श्री रविन्द्र सिंह बेरवार (अध्यक्ष ग्लोबल हिन्दू फेडेरेशन), श्री ओपी मिश्रा (संयोजक यूपी भाजपा ब्यवसायिक प्रकोष्ठ) , मनोज गुप्ता भाजपा अध्यक्ष नोएडा , डीके सक्सेना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत अन्य लोगो ने सभा को सबोधित किया।

इस अवसर पर नशा मुक्त कौशल अभियान की शुरुवात भी की गई सैकड़ो लोगो को इस अभियान से जोड़कर शपथ दिलाई गई। यह शपथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी ने दिलाई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने केंद्रीय मन्त्री एवं मा पंकज सिंह (विधायक नोएडा/ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा) से “भब्य भगवान चित्रगुप्त मंदिर स्थापना ” गौतम बुद्ध नगर हेतु शहयोग मांगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील निगम ने सभी अतिथियों को शाफ़ा पहनाकर और मोमेंटो भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सन्गठन के राष्ट्रीय महासचिव आर एन श्रीवास्तव ने किया।

इस कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती कार्यक्रम भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील निगम, राष्ट्रीय महासचिव आर एन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जौहरी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, समाजसेवी राजन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, डॉक्टर राकेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री युवा पश्चिमी यूपी मयंक श्रीवास्तव , ग्लोबल हिन्दू फेडेरेशन के राष्ट्रीय सचिव वेद नागर, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष महेंद्र नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष सतेश्वर कुमार जी, नॉएडा के श्री करतार सिंह जी, भाजपा जिला महामंत्री उमेश त्यागी /

यह भी देखे:-

हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने दोस्त की गला घोंटकर की हत्या,एक गिरफ्तार  कब्जे से तमंचा व 2 कारतूस  बर...
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति व सिटी हीट वेव एक्शन प्लान पर अहम बैठक
Lakhimpur Kheri : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आठ लोगों की नृशंस हत्या हुई है, सभी आरोपियों के खिलाफ होनी च...
Lockdown Update News: 6 महीने के टॉप पर कोरोना का कहर, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के इन शहरों में ल...
आरडब्लूए पी 3 ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
चलती कार में लगी आग , युवक युवती झुलसे
एचआईएमटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 - इसके व्यावहारिक निहितार्थ पर मंथन
भू-माफिया के खिलाफ डीएम सुहास एल वाई की बड़ी कार्यवाही, 400 करोड़ की अवैध कब्जेदारों का नाम खारिज कर र...
मुख्यमंत्री योगी नोएडा में 122 करोड़ की 17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 60 प्रोजेक्ट का करे का होग...
जेवर और दनकौर क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए जेवर विधायक ने सीईओ यमुना को सौंपा प्रस्त...
Ryan Greater Noida Overall Champions Inter Ryan (Zone 2) Skating Championship ( Girls)
जीएलबीआईएमआर कॉलेज में प्रबंधन कौशल पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन
9 अक्टूबर से प्रदेश के सभी 75 जिलों में ट्रेड शो आयोजित करेगी सरकार: राकेश सचान
फिटनेस फोकस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने सेंट टेरेसा स्कूल, ग्रेटर नोएडा में किया तीसरा इंटरस्कूल मल्टी-स्...
यातायात माह का हुआ समापन, 2.5 लाख वाहनो पर की गयी कार्यवाही
मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग का भूमि पूजन, हरियाणा–यूपी विकास को मिलेगा नया आयाम