बीएचयूः अस्पताल कर्मचारियों और छात्रों में मारपीट, विरोध में सिंह द्वार बंद, भारी पुलिस बल तैनात

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदर लाल अस्पताल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई।  गैस्ट्रोलॉजी  डिपार्टमेंट की ओपीडी में घटी इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मारपीट की घटना के विरोध में कर्मचारियों ने बीएचयू मेन गेट बंद (सिंह द्वार) कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर, छात्रों ने भी प्रॉक्टर ऑफिस के सामने धरना दिया। सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है।

कुछ दिनों की शांति के बाद बीएचयू सोमवार को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया।  बीएचयू अस्पताल में सोमवार को आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों (मल्टी टास्किंग स्टाफ) और छात्रों के बीच मारपीट से एक बार फिर माहौल बिगड़ गया।

गैस्ट्रोलॉजी डिपार्टमेंट की ओपीडी में मरीज दिखाने को लेकर हुई घटना के बाद जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बीएचयू मुख्य द्वार को बंद कर दिया है वहीं घटना के विरोध में छात्र चीफ  प्रॉक्टर आफिस बैठ गए हैं। दोनों गुट एक दूसरे पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
छात्रों ने लगाया ये आरोप

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी छात्रों पर कार्यवाही की मांग पर अड़े हैं। उधर चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर बैठे छात्रों का कहना है कि आए दिन  कर्मचारी की वजह से ओपीडी में पर्चा लगाने को लेकर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

यह भी देखे:-

खूनी संघर्ष में इजराइल-फिलिस्तीन आमने-सामने, क्या है विवाद की वजह?
राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने की यमुना प्राधिकरण के विकास योजनाओं की समीक्षा, प्राधिकरण के कार्यों ...
Monsoon Updates: भारी बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश
राहुल के बिगड़े बोल: राहुल को नही लगता भारत "लोकतांत्रिक देश" स्वीडन की रिपोर्ट का दिया हवाला
कल रविवार को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए अंतिम अवसर
Corona Update India : जानिए भारत मे कोरोना का हाल
हिंदू बनी मुस्लिम लड़की ने सुरक्षा के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट से लगाई गुहार, कोर्ट ने SSP मेरठ को दिय...
भारत लगातार कर रहा है यूक्रेन की मदद - आरटीआई, विदेश मंत्रालय ने समाजसेवी रंजन तोमर को भेजी जानका...
किसान सभा ने रखीं अपनी मांगें, आंदोलन सफल बनाने के लिए कई गांवों में चलाया जन-जागरण अभियान
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम हुआ संपन्न, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने पिन लगाकर सौ...
ग्रेटर नोएडा मोटापा मुक्त अभियान की ओर बड़ा कदम, सम्मति वेलबीइंग सेंटर 75 फ्री ओबेसिटी कैंप लगाएगा
गायत्री शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण महसंघ (रजि०) की जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त  
काशी की बेटियों ने बनाया ग्लेशियर अलर्ट सिस्टम, जानें क्या है पूरी ख़बर
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद
घर में बैटरी में हुआ ब्लास्ट, दीवार ढही , बच्चे की मौत 
जीआई फेयर ने हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों ने बड़ी संख्या में भीड़ का ध्यान खींचा,