Kisan Andolan: UP-दिल्ली और हरियाणा के लाखों लोगों को झटका, 27 सितंबर को भारत बंद होगा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसानों की महापंचायत में राकेश टिकैत ने जो एलान किया है, उसके मुताबिक, आने वाले समय में भी टीकरी, सिंघु, शाहजहांपुर और गाजीपुर बार्डर पर इसी तरह रास्ता रोक कर किसान धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बने गतिरोध के चलते फिलहाल समस्या का निदान निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। राकेश टिकैत के ताजा एलान से यह तय हो गया है कि आने वाले समय में भी एनसीआर में रहने वाले यूपी, हरियाणा और दिल्ली के लोगों की आवागमन की मुसीबत बरकरार रहेगी। दरअसल, किसान महापंचायत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमने शपथ ली है कि मरते दम तक हम धरनास्थल से हटेंगे नहीं। भले ही वहां पर हमारी कब्र ही क्यों न बना दी जाए। गौरतलब है कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर करीब 9 महीने से धरना दे हैं। कुल मिलाकर किसानों का धरना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

27 सितंबर को भारत बंद होगा

वहीं, मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में आयोजित किसानों की महापंचायत में तय हुआ है कि  किसानों का भारत बंद  27 सितंबर को होगा। महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा है कि 9 महीने से किसान दिल्ली बार्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।  ऐसे में हमारा दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर धरना प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा।

9 महीने से दिल्ली-एनसीआर के कई रास्ते हैं बंद

गौरतलब है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 नवंबर से किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसके चलते दिल्ली, यूपी और हरियाणा के लोग काफी परेशान हैं। टीकरी और सिंघु बार्डर पर किसानों ने कई रास्ते रोक दिए हैं, जिससे लोगों का आवागमन बाधित है। सैकड़ों लोगों के रोजगार छिन चुके हैं।

 

यह भी देखे:-

एक्सपो मार्ट के आयोजनों से जाम में फंसे नॉलेज पार्क के शिक्षक और छात्र
BREKAING : किसानों का प्राधिकरण दफ्तर पर हल्ला बोल
हेपेटोलॉजी पर विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन, GIMS ग्रेटर नोएडा में
इंडिया गेट, लाल किला, 2011 दिल्ली हाईकोर्ट समेत 10 जगहों की रेकी की थी- गिरफ्तार पाक आतंकी
अस्‍पताल से शव लेकर परिवार ने कर दिया अंतिम संस्‍कार, दो हफ्ते बाद जिंदा लौटी 75 वर्षीय महिला
टोक्यो ओलंपिक: मुख्यमंत्री योगी बोले- महिला हॉकी टीम की जीत पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली
गाजीपुर, सिंघु और टिकरी के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर बंद करने की तैयारी में किसान, राकेश टिकैत बोले- ज...
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा फ्री नेत्र जांच कैम्प आयोजित
Made in India 5G: 5G के रेस मे टाटा ग्रुप भी दौड़ मे, एयरटेल के साथ मिलकर की बड़ी घोषणा!
कोरोना योद्धाओ के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को उपलब्ध कराई पीपीई किट व सैनेटाइजर
COVID 19: डीएम सुहास एल.वाई ने किसान भाइयों से की ये अपील , पढ़ें
श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य सुमित दीक्षित ने किया कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का मनोहारी वर्...
विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने चलाया पौधारोपण अभियान
ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत
महिला उत्थान मंडल द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन
गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक