वैक्‍सीन की एक वायल से 11 डोज लगा लें तो 10 फीसद कम होगी लागत- मोदी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लक्षित आबादी के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से संवाद किया। पीएम मोदी ने हिमाचल के लोगों को बधाई दी। हिमाचल ने अपनी क्षमता और भारत के वैज्ञानिकों पर विश्‍वास किया, इस कारण शत प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल की। पीएम मोदी ने वैक्सीन की वेस्टेज कम करने के संबंध में पूछा कि कैसे रणनीति बनाई जाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक वायल से यदि 11 डोज अपनाई जाए तो 10 फीसद खर्च कम किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा हिमाचल में वेस्‍टेज की प्रतिशतता बेहद कम रही है। इसके लिए प्रदेश की सरकार व स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्‍य है, जिसने लक्षित आबादी के टीकाकरण के लक्ष्‍य को पा लिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में नियंत्रण में हैं। कुछ समय पहलेे तक यहां संक्रमण के मामले बढ़ने लगे थे, लेकिन सरकार व प्रशासन के प्रयासाें से एक बार फ‍िर मामलों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभी कोरोना संक्रमण के दो हजार से कम एक्टिव केस हैं।

हिमाचल प्रदेश में 18  वर्ष से अधिक उम्र के 55 लाख 23 हजार लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य तय था। बाद में सांख्‍य‍िकी विभाग ने 53 लाख 77 हजार आबादी बताई। लेकिन प्रदेश में अब 55 लाख 43 हजार 474 लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 18 लाख से ज्‍यादा लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। अब तक लगी वैक्‍सीन में प्रवासी मजदूर व फ्लोट‍िंग पापुलेशन भी शामिल है।

 

यह भी देखे:-

Bengal Election: ममता ने बिहारियों को कहा गुंडा तो तेजस्वी चुप, राजनीति गरमाई तो लालू भी आए याद
मां बेटे को कार चालक ने कुचला, 2 साल के बच्चे की मौत
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत
यूपी में नया प्रोटोकॉल: लक्षण खत्म होते ही डिस्चार्ज होंगे मरीज, होम आइसोलेशन में भेजे जाएंगे
UN में श्रीलंका के खिलाफ मतदान से दूर रहा भारत, जानें- तमिलनाडु की राजनीति से है क्या कनेक्शन
कांग्रेस की जड़ों में खामियां- पीके , लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी
आम जनता के 'सिटीजन चार्टर ' को कमज़ोर बनाने की कोशिश में नॉएडा प्राधिकरण
25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में विशाल किसान महापंचायत: आर-पार की लड़ाई के लिए जुट रहे किसान, बड़े फैसले...
लॉयड बिजनेस स्कूल द्वारा "नो प्लास्टिक" जागरूकता अभियान का आयोजन
ग्रेनो प्राधिकरण दफ्तर में लगे सीईओ मुर्दाबाद के नारे
बंगाल में आज तीसरे चरण का मतदान, 205 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
तेज आंधी और बारिश के चलते दीवार गिरी, मलवे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
रात्रि कर्फ्यू में सख्ती : मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 10 बजे के बाद न खुलीं हों दुकानें, दुकानें बंद क...
जीएल बजाज में मेन्टल हेल्थ कोंन्क्लेव का आयोजन
लखीमपुर खीरी : मृत किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...