सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली,साइकिल रैली से सरकार पर साधा निशाना

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली,साइकिल रैली निकालकर सरकार पर साधा निशाना
बिलासपुर(खालिद सैफी):गौतम बुद्ध नगर के सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में दनकौर से बिलासपुर कस्बे सहित विभिन्न स्थानों से साइकिल रैली निकाली।पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार कोे साइकिल रैली निकाली। सपा नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर निशाना साधते हुए इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। सैकड़ों सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर रैली निकाली।इस साइकिल रैली का समापन बिलासपुर कस्बे के सपा नगराध्यक्ष नदीम सलमानी के निवास पर समापन हुई।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार चुनाव में गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल गई। यह सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है।जेवर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। उससे किसान आंदोलन व्यापक होता जा रहा है। काले कृषि कानून लाद दिए गए। शैलेंद्र भाटी ने साइकिल रैली के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में हालत ठीक नहीं है। महंगाई बढ़ रही है। किसान परेशान हैं।इस मौके पर सैकड़ो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 5 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
टैम्पो पलटने से 1 की मौत, 3 घायल
जनहित इंस्टिट्यूट, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी की धूम; आकाश बने मिस्टर फ्रेशर, निकिता मिस फ्रेश...
ग्रामसभा भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई 2240 बीघा जमीन — ग्रामीणों में...
गौतमबुद्ध नगर: जिले के तीनों तहसील में अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्या
गौरव चंदेल हत्याकांड : लापरवाही बरतने पर कोतवाल नपे
जाम से जूझने वाले लोगों को राहत भरी खबर, एलिवेटेड रोड को वाहन के लिए सुबह 6 से रात 11 बजे तक खोला गय...
डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा महोत्सव-2024 का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह
शारदा विश्वविद्यालय और शारदा अस्पताल में क्रिसमस–नव वर्ष कार्निवल 2025 की धूम, विदेशी छात्रों की रही...
बेसहारा बच्चों को मिलेगी कानूनी पहचान, साथी अभियान के तहत बनेगा आधार कार्ड
पंचशील ग्रींस नवरात्रा सेवक दल दल द्वारा सातवा विशाल नवरात्र महोत्सव 2022 का हुआ समापन
अल्फा - 1 सेक्टर की समस्या को लेकर आरडब्लूए पदाधिकारियों ने की एसीईओ से मुलाकात
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ो लोगो ने कराई स्वास्थ्य जांच
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सात एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेंगे
लिटिल नर्चर स्कूल में "नवरस" थीम पर रंगारंग वार्षिकोत्सव, नन्हे कलाकारों ने मोहा मन