अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे उपलब्ध रहें चिकित्सक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, ऑनलाइन नम्बर जारी

-नोडल अफसर ने जिले के सरकारी महकमों के साथ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

-जन समस्याओं को हल कराने के लिए शासन ने नरेंद्र भूषण को बनाया नोडल अफसर
-ऑनलाइन समीक्षा कर अस्पतालों में बुखार मरीजों के लिए बेड रिजर्व करने को कहा

————————————————————————————

ग्रेटर नोएडा। शासन की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों को तय समय पर पूरा कराने और जन समस्याओं को प्रभावी ढंग से हल कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण को नोडल अफसर बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को सभी सरकारी महकमों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। नोडल अफसर ने डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से निपटने की तैयारी को परखा। नोडल अफसर ने सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सकों को तैनात रखने के निर्देश दिए। हर अस्पताल में हेल्प डेस्क भी बने। मरीजों को पूरी जानकारी दी जाए।
ऑनलाइन समीक्षा बैठक में नोडल अफसर नरेंद्र भूषण ने कहा कि किसी भी समय अस्पताल आने वाले डेंगू या मलेरिया आदि के मरीज को बिना इलाज लौटाया न जाए, ऐसा करने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी अस्पतालों में बुखार पीड़ित मरीजों के लिए बेड आरक्षित रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण कर अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 18004192211 भी जारी किए। संचारी रोग से पीड़ित मरीज इस नंबर पर कॉल करके इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। एंबुलेंस को भी तैयार रखें। मरीज की कॉल आने पर उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाए। नोडल अफसर ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच तैयारियों की भी समीक्षा की। हर अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दो नदियों हिंडन व यमुना के बीच बसे होने के कारण जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को भी परखा। दादरी में ट्रैफिक जाम की समस्या का विस्तृत प्लान बनाकर शीघ्र देने को कहा। कहीं भी जलभराव होने पर तत्काल पंप लगाकर पानी निकासी का इंतजाम करने के निर्देश दिए। छिजारसी के स्कूल में पानी भरने की समस्या का स्थायी निदान करने को कहा। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा दायित्व है - नरेंद्र श्रीवास्तव
भीमा नामक लड़की पर आधारित यह सोशल ड्रामा समानता के मुद्दे को दर्शाएगा
प्रबंधन अध्ययन संस्थान (जी आई एम एस) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा में किसान आंदोलन उग्र: पुलिस ने 100 से अधिक किसानों को हिरासत में लिया
महेंद्र सिंह टिकैत जी की 85 वीं  जयंती  किसान जागृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन
सपा कार्यकर्ता ने गरीबों को खाने के पैकेट बाटे
आज का पञ्चाङ्ग , 10 जून 2020, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
राम कथा के पांचवें दिवस राम-जानकी विवाह का भावपूर्ण वर्णन, पुष्पवर्षा से गूंजा सनातन धर्म मंदिर
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 22 अप्रैल-2024 से शुरू होगा
अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
सांता क्लॉज़ की मौजूदगी में बच्चों ने साझा किए अपने सपने और विश लिस्ट, ईएमसीटी टीम ने पूरे करने का द...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से आया बुलावा, सारे कार्यक्रम किए रद्द
आयल की कम्पनी में लगी भीषण आग
डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट के बढ़ रहे केस, जानिए- किस राज्‍य में आए हैं कितने मामले
पैनासिया मेडिकल टेक YEIDA मेडिकल डिवाइसेज़ पार्क में निवेश को तैयार, साझेदारी पर शुरू हुई गंभीर चर्च...