महेश बरेला बने जिला रालोद गौतमबुद्धनगर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा : आज 4 सितंबर को राष्ट्रीय लोक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी ऑफिस B 8 चाई 3 ग्रेटर नोएडा पर हुई जिस के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गाठिना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राममेहर गुर्जर जी और किसान प्रकोष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष उधम सिंह शामिल हुए । क्षेत्रीय अध्यक्ष उधम सिंह ने कार्यकर्ता महेश बरेला को गौतम बुध नगर में किसान प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसान मजदूरों की पार्टी है वह हमेशा किसान मजदूर के हक में खड़ी रही है।

इसके साथ साथ अमित खारी, बाबू राम जी, डॉ राम खिलाड़ी, सोनू भाटी, सोनू तोगढ़, ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ली।

इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गाठीना ने आने वाले पार्टी के घोषणापत्र पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और कहां की राष्ट्रीय लोक दल अपना घोषणा पत्र बनाने से पहले पूरे प्रदेश में हर जिले में घूम कर लोगों से उनकी राय लेगी और उसके बाद पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने घोषणापत्र के लिए अपनी अपनी राय दी और कहां की गौतम बुध नगर एक औद्योगिक जिला है इसमें एक रोजगार नीति बनाई जाए जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जा सके। किसानों को बिजली फ्री दी, जाए डीजल पर सब्सिडी दी जाए, जिले में पंचायत राज व्यवस्था लागू की जाए आदि सुझाव दिए।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ राममेहर गुर्जर ने कहा कि हमें लोगों के बीच जाकर चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए कामों को बताना है और आपसी भाईचारा बढ़ाना है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कल 5 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में किसान और पार्टी के कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर पहुंचे और कहा कि इस देश का किसान मजबूत रहेगा तो देश मजबूत होगा और कहा कि मुजफ्फरनगर महापंचायत में जिले से सैकड़ों किसान जाएंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पार्टी की वरिष्ठ नेता गीता निगम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन भाटी, मनवीर भाटी, सतवीर गुर्जर नेताजी, महेश बरेला, मास्टर जगपाल भाटी, शाहिद खान, अख्तियार चौधरी, ब्रज भाटी, महानगर अध्यक्ष विजेंद्र यादव, हरीश यादव, ओमकार नगर, उदयवीर सिंह, अनिल चौधरी, महावीर सिंह, धनपाल सिंह, विजय सिंह, बाबूराम हुन, महबूब अली, सोनू तोगढ़, सोनू भाटी, चमन भाटी, राज सिंह फौजी ,हरेंद्र सिंह, अमित कुमार वर्मा, पवन कुमार, लोकेश सुभाष मोहम्मद अफरोज, किरण पाल सिंह आदि लोग शामिल रहे।

यह भी देखे:-

उद्योगों की समस्याओं के समाधान को आईआईए का मंथन, श्रम आयुक्त और ESIC आयुक्त के समक्ष रखीं प्रमुख मां...
किसान एकता संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा
अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
ईंट भट्टा संचालकों को जिला प्रशासन का निर्देश, पढ़ें
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट, संक्रमित मरीजो की संख्या में इजाफा, अब तक 20 की मौत
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: चुहड़पुर से हटाए गए 20 अवैध खोखे, नौ काउंटर जब्त
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर की यमुना प्राधिकरण में बैठक
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय का नया नोटिफिकेशन जारी नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर
सीएम योगी से नेफोवा करेगा गेनो प्राधिकरण अधिकारीयों की शिकायत
कोनरवा ने गौतमबुद्ध नगर चैप्टर का किया शुभारम्भ , पवन अम्बावता बने संयोजक
पिटबुल डॉग ने मासूम बच्चे को कई जगह काटा, मुकदमा दर्ज
संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा एनटीपीसी दादरी का निरीक्षण 
जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न, मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागी...
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में UP ने लगाई 12 पायदान की छलांग, निवेशकों की नजर में चढ़ गया उत्तर प्रदेश
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई ऊर्जा, गति और दिशा देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदा...