बताइए, कितनों को दिलवाई सजा, कितने केस पेंडिंग, CBI का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा सुप्रीम कोर्ट

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई की कार्यशैली से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने एजेंसी से सक्सेस रेट बताने को कहा है। सीबीआई द्वारा मुकदमा चलाए जा रहे मामलों में अत्यधिक देरी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अदालती मामलों में एजेंसी की सफलता दर (सक्सेस रेट) पर डेटा मांगा है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकता है। दरअसल, एक मामले में सीबीआई द्वारा 542 दिनों की देरी के बाद अपील दायर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की और उसने केंद्रीय एजेंसी के कामकाज औप उसके परफॉर्मेन्स का विश्लेषण करने का फैसला किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक को निर्देश दिया है कि वह उन मामलों की संख्या को कोर्ट के सामने रखें, जिनमें एजेंसी ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्टों में अभियुक्तों को दोषी ठहराने में सफल रही। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि सीबीआई निदेशक कानूनी कार्यवाही के के संबंध में विभाग को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा कि सीबीआई की कुछ जवाबदेही होनी चाहिए।

दो जजों जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि एजेंसी के लिए केवल मामला दर्ज करना और जांच करना ही काफी नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि अभियोजन सफलतापूर्वक किया जाए। पीठ ने सीबीआई से अभी निपटाए जा रहे केसों और सफलतापूर्वक पूरे किए गए मामलों का पूरा विवरण मांगा है। सीबीआई को यह भी ब्योरा देने के लिए कहा गया है कि अदालतों में कितने मामले लंबित हैं और कितने समय से हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपील दायर करने में अत्यधिक देरी के लिए सीबीआई की खिंचाई की है। सुप्रीम कोर्ट ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए अन्य मामलों में भी एजेंसी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट की इस पीठ ने कहा कि हम सीबीआई की सफलता दर की जांच करेंगे। दरअसल, पीठ 2018 में सीबीआई द्वारा दायर एक साल से अधिक समय पर एक अपील से जुड़े एक मामले की सुनवाई कर रही थी,  जिसमें जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया था।

यह भी देखे:-

अनिरुद्ध त्यागी बने मेरी सरकार (Mygov) के पहले कैंपस एंबेसडर
आयकरदाताओं के लिए बड़ी खबर: अगले हफ्ते पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल
ग्रेनो प्राधिकरण के बाबू के घर छापा, पुराने नोट बरामद, गिरफ्तार
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में अत्याधुनिक डिजिटल डेंटल लैब का शुभारंभ
अन्ना आंदोलन का हिस्सा बने का करप्शन फ्री इंडिया संगठन
कबड्डी खिलाड़ी आकाश का गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत
कैलाश इंस्टीट्यूट में संविधान दिवस का सफल आयोजन
नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक UPSIDC का आईआईए पदाधिकारियों ने किया स्वागत
हरियाणा कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मोहर, हॉकी खिलाड़ियों को नौकरी व 2.5-2.5 करोड़ मिलेंगे
"लोकतंत्र को बदनाम करने की साजिश"- लोकसभा में बोले IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, कहा- लीक डेटा का जासूसी...
17 नवंबर से शुरू छठ महापर्व पर नोएडा प्राधिकरण से छठ घाटों पर व्यवस्था करने की मांग
नोएडा एक्सटेंशन में 13 एवं 14 मार्च को निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 400 शिक्षण संस्थानों के छात्रों को भेजा पटाखा न छोड़ने का सन्देश
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पे चर्चा ' मे नही मिला जवाब, अपनी बारी की प्रतीक्षा मे रही "प्रतीक्षा"
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ओरिगामी कार्यशाला का शुभारंभ