यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम

यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख 93 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है। अब तक 6 करोड़ 46 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।

 

वहीं, वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 300 से भी कम रह गई है। आज प्रदेश में कोरोना के कुल 250 मरीज है। कोरोना की रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही।

 

कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक प्रदेश के 24 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली और सीतापुर में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 12 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 32 लाख 18 हजार 111 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।
24 घंटे में 2 लाख 31 हजार 390 कोविड सैम्पल की जांच की गई
बीते 24 घंटे में 2 लाख 31  हजार 390 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 26 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 15 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अब तक 16 लाख 86 हजार 323 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

 

यह भी देखे:-

Tokyo Olympics: कमलप्रीत फाइनल में, अतनु और पंघाल हारे
गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा सीआरपीएफ कैंप में रोपा 4 करोड़वां पौधा, सीआरपीएफ कैंप की विभिन्...
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
नोएडा: ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल आज से
शारदा ग्रुप आफ इंस्टिटयूशन  ने मनाया अपना सिल्वर जुबली , स्वस्थ समाज  के निर्माण में शारदा निभाएगा  ...
बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न
यूपी पुलिस की बंदूक आजकल लगातार आग उगल रही है,सिदार्थनगर में यूपी एसटीएफ़ और बदमाशो में मुठभेड़
घायल हालत में मिला दूध व्यापारी, तीन दिन से था लापता
हरी झंडी दिखाकर  डीएम बी.एन. सिंह ने कॉल 181 महिला हैल्पलाईन वाहन को  किया रवाना 
'राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड' अब होगा 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड- PM मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में एडवर्ब टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री का किया लोकार्पण
ग्रेटर नोएडा में विशाल योग शिविर: स्वामी कर्मवीर महाराज ने बताए निरोग जीवन के मंत्र, योग शिविर में स...
शारदा विश्वविद्यालय और इस्कॉन नोएडा के सहयोग से होली मिलन समारोह का आयोजन
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
इंडिया एक्सपो मार्ट में 12 अक्टूबर से हैंडीक्राफ्ट मेला , नार्थ ईस्ट पर होगा फोकस
दिल्ली ओलंपिक 2021 मे ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने जीते ढेर सारे पदक, पढें पूरी ख़बर