अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान

अफगानिस्तान में नई सरकार का गठन दो से तीन दिन में हो जाएगा। इसको लेकर तालिबान की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर दिया गया है। सरकार गठन को लेकर शनिवार को हुई बैठक के बाद तालिबानी नेताओं का कहना है कि सरकार में शामिल होने वाले नामों का खुलासा भी सरकार गठन के साथ ही होगा। माना जा रहा है कि तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला बरादर इस नई सरकार का नेतृत्व करेगा। तालिबान सूत्रों ने बताया कि दोहा स्थित तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के चेयरमैन मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को सरकार का प्रमुख बनाने की सार्वजनिक घोषणा जल्द ही होगी।

मुल्ला बरादर के साथ तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला मोहम्मद याकूब व शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई की भी सरकार में अहम भूमिका होगी। तालिबान के सूचना व संस्कृति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मुफ्ती इनामुल्लाह सामंगानी ने कहा कि सभी शीर्ष नेता काबुल पहुंच चुके हैं और नई सरकार का एलान करने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सरकार के गठन को लेकर आपसी सहमति बन चुकी है, और अब मंत्रिमंडल को लेकर कुछ आवश्यक बातचीत हो रही है।

अखुंदजादा बनाएगा इस्लामिक सरकार का ढांचा
एक वरिष्ठ तालिबान अधिकारी के मुताबिक, संगठन का सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा धार्मिक मामलों और इस्लाम के दायरे में ईरान की तर्ज पर राजव्यवस्था का ढांचा तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। मौजूदा जानकारी के मुताबिक नई तालिबानी सरकार में 12 मुस्लिम विद्वानों के सूरा या सलाहकारी परिषद के साथ 25 मंत्री होंगे।

यह भी देखे:-

बाल दिवस पर नन्हक फॉउंडेशन को मिला कम्प्यूटर सिस्टम का तोहफा, खिल  उठे बच्चों के चेहरे
युवाओं को नशे से बचाने की पहल, तंबाकू मुक्त संस्थानों को मिलेगा सम्मान
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
किसान आंदोलन : किसानों से मिलने जा रहे सांसदो को रोका
16 वी मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
कल का पंचांग, 27 जनवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
मुंबई एयरपोर्ट पर चलते-चलते सोनू सूद से शख्स ने मांगी मदद, एक्टर बोले- ‘डिटेल्स भेज.. मैं देखता हूं'
भारत-चीन युद्ध: भारतीय सेना का यह जवान स्टार मेडल विजेता था,आज ऑटो चलाने को मजबूर
ओपन नेशनल स्केटिंग और इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में रयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा का जलवा, जीते ओवरऑ...
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी
नोएडा में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजनाओं की समीक्षा
IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्...
"एक शाम देश के नाम " में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने किया कला का प्रदर्शन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदुषण के प्रति किया सचेत
बाइडन बोले- चीन, पाकिस्तान और रूस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि अब तालिबान के साथ उन्हें क्या करना है
नोएडा की डॉ० कर्णिका तिवारी बनी मिसेज टूरिज्म क्वीन ऑफ ओशिनिया