Delta variants in America: हर 55 सेकंड में एक की मौत, डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में डेल्‍टा वैरिएंट का कहर जारी है। कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर वह अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आलम यह है कि पिछले आठ महीनों में देश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। अमेरिका में हर 55 मिनट में एक कोरोना मरीज की मौत हो रही है। प्रत्‍येक 60 सेकंड में 111 लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। अमेरिका में हर सेकंड में कोरोना के दो मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका में कोरोना के मामले चार करोड़ के पार जा चुके हैं। अब तक 6.62 लाख से अधिक मौतें हो चुकी है। मरीजों की संख्‍या इतनी बढ़ गई है कि अस्‍पताल पूरी तरह से भर चुके हैं।

अमेरिका के कई राज्‍य वायरस की चपेट में

अमेरिका के कई राज्‍यों में कोरोना वायरस का व्‍यापक असर देखने को मिला है। हवाई, वेरमोंट, टेक्सास कंसास, वर्जिन आइलैंड अलास्का, ऊटाह, नेवादा, ओरेगन, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना में 2020 की तुलना में अगस्त 2021 में अधिक मौतें हुई हैं। एरिजोना, ओक्लाहामा, वेस्ट वर्जीनिया, केंटुकी, वर्जीनिया, कैलिफोर्निया और अलबामा में स्थिति और खराब है। अमेरिका में कोरोना के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केवल अगस्त महीने में कोरोना के 42 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। उधर, कोरोना से मरने वालों की संख्या जुलाई की तुलना में तीन गुना से भी अधिक बढ़ी है। रिपब्लिकन राज्यों में मौतों की संख्या पिछले साल से बढ़ गई है। अमेरिका में आक्‍सीजन की कमी होने की आशंक जताई जा रही है।

यह भी देखे:-

इंटर स्कूल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
LIVE: ममता पर हमला या महज हादसा? जांच में जुटा प्रशासन, घटनास्थल का जायजा ले रहे DM और SP
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दो सोसायटियों पर कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही, ₹40,400 का जुर्माना
शारदा में लाइव सर्जिकल कार्यशाला का आयोजन
लैंसडाउन में गर्मियों की छुट्टियों का परफेक्ट डेस्टिनेशन: रुबीस्टोन हॉस्पिटैलिटी ने लॉन्च किए खास सम...
लॉयड ग्रुप ने "आरंभ 2025" ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ 22वें एमबीए बैच की शुरुआत
यमुना प्राधिकरण 10 गांवों का करेगा काया कल्प
जीबीयू ने यूपी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो के "कौशल विकास में अकादमी और उद्योग के सहयोग की सफलता: एक प...
नोएडा में पुलिस का विशेष अभियान: 16 बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और नशीला पदार्थ बरामद
पतंजलि इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि पूजन: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत
Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन
3वर्षीय बच्ची पुलिस को बाजार में रोती मिली,परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
रामलला के दर्शन-पूजन : अयोध्या में 2023 तक राम मंदिर में शुरू हो जाएंगे , जानें- कब तक बनेगा पूरा पर...
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाईन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण किया, अधिक से अधिक पौधा लगाने क...
यूपी में किस तरह दहशत फैलाने का था प्लान : संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के लिए दिल्ली गई एटीएस