पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ एक लूटेरा पुलिस की गोली लगने से घायल, दूसरा फरार होने में सफल

नोएडा पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच थाना फेज-3 क्षेत्र के पुस्ता रोड बहलोलपुर पर हुयी मुठभेड में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है उसकी पहचान अनीस पुत्र अली दराज के रूप में हुई है. पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है. बदमाश के कब्जे से चोरी मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

मुठभेड़ में गोली से घायल बदमाश अनीस इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाती थाना फेज-3 की पुलिस. नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 के एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेज-3 पुलिस गढ़ी-चौखंडी गांव के पास बैरिकेटिग लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार वहाँ से गुजरे जब पुलिस ने मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोकना चाहा बाइक पर सवार पृथला गोल चक्कर की तरफ भागे और वहां से पुस्ता रोड बहलोलपुर पर भागने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए दोनों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने घायल हो कर गिर पड़ा पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने मै सफल हो गया. घायल बदमाश की पहचान अनीस के रुप में हुई उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है.

एडीसीपी ने बताया की पकड़ा गया बदमाश अनीश थाना बिसरख और थाना 58 से पहले भी जेल जा चुका है. उसके कब्जे से चोरी मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उसके फरार साथी की तलाश पुलिस कर रही है. उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

यह भी देखे:-

कोरोना संक्रमण के कारण तीन दिवसीय स्थापना दिवस नोएडा स्टेडियम और नोएडा हॉट में किया जाएगा
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी
हरियाणा में किसानों का नया फैसला: बीजेपी-जेजेपी समर्थक परिवारों में नहीं करेंगे बेटा-बेटियों की शादी
यूपी विधानसभा चुनाव : तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, कम मतदान वाली सीटों के लिए बनाया गया प्लान
आईटीएस में "एडवांस कंकरीट कांस्ट्रेक्शन" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
Tokyo Olympics: कमलप्रीत कौर इतिहास रचने से चूकीं, 63.70 मीटर थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं
बिसरख धाम पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज, जल्द होगा हिन्दू रक्षा सेना ईकाई का ...
ग्रेनो की काव्या कोचर ने जीता यंग साइंटिस्ट अवार्ड, प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्...
नहीं पता कैसे हुई दानिश की मौत, ...फोटो जर्नलिस्ट की हत्या से तालिबान का इनकार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के चलते इंडिया रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए विका...
51 यजमानों के सहभागिता के साथ संकट मोचन महायज्ञ का समापन
पालघर मोब लिंचिंग में वामपंथियों की संलिप्तता की हो उच्च स्तरीय जांच: विहिप
लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सहित कई पर मुकदमा, आगजनी व पुलिस से खींचत...
डायरेक्ट सेलिंग: भारत मे बेरोजगारी ख़त्म करने का विकल्प कैसे बन सकता है, पढ़े पूरी रिपोर्ट
SCO NSA summit 2021: लश्कर-जैश पर हो कड़ी कार्रवाई, अजीत डोभाल ने स्पष्ट किया भारत का इरादा
यूपी को बनाएंगे देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था - मुख्यमंत्री योगी