ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी, समय की कसौटी पर खरी उतरी भारत-रूस की दोस्ती

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत-रूस की दोस्ती के बारे में बात की और कहा कि दोनों देशों की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है।

उन्होंने कहा, ‘ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है और इस सम्मान के लिए मैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास और सभ्यता में ‘संगम’ का एक विशेष अर्थ है। इसका अर्थ नदियों/लोगों/विचारों का संगम या एक साथ आना है।

उन्होंने कहा, ‘मेरी नजर में व्लादिवोस्तोक वास्तव में यूरेशिया और प्रशांत का ‘संगम’ है। मैं रूसी सुदूर पूर्व के विकास के लिए राष्ट्रपति पुतिन के दृष्टिकोण की सराहना करता हूं। इस विजन को साकार करने में भारत रूस का एक विश्वसनीय भागीदार होगा।’

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हर साल इस्टर्न इकोनॉमिक फोरम का आयोजन कराते हैं। इस साल 2 सितंबर यानी कल व्लादिवोस्तोक में यह शुरू हुआ था और यह चार सितंबर तक चलेगा। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विस्तार और आर्थिक विकास का समर्थन करना है।

 

यह भी देखे:-

भारतीय हॉकी संघ की अंतरराष्ट्रीय संबद्धता के सौ वर्ष पूरे होने पर गौतमबुद्धनगर में भव्य आयोजन
दूजाना में धूमधाम से मना पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस, परेड में चमके जवान
वाराणसी एयरपोर्ट में कोरोना: विस्तारा एयरलाइंस के चार कर्मचारी पॉजिटिव, जिले में 3000 से ज्यादा एक्ट...
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने जरूरतमंद बच्चो के साथ केक काटा कर बनाया बाल दिवस
ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
नार्थ इंडिया रोल बॉल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर आशीष भाटी का स्वागत
किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल  सीएम योगी से की मुलाक़ात, आबादियों की लीजबैक से संबंधित एसआईटी जांच को म...
केरल में बकरीद पर छूट: आईएमए ने दी चेतावनी, सिंघवी बोले-अगर कांवड़ यात्रा गलत है, तो यहां ढील क्यों?
दुर्गा प्रसाद दूबे को "NATIONAL ICON AWARD 2024" से सम्मानित, सनातन संस्कृति संरक्षण में उत्कृष्ट यो...
सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
नन्हक फाउंडेशन द्वारा संचालित बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर ने मनाया गणतंत्र दिवस
गौतमबुद्धनगर में आरटीआई के 220 लंबित मामलों पर राज्य सूचना आयुक्त सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्...
"हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई"
बुलंदशहर व खुर्जा विकास प्राधिकरण के ये 55 गांव यमुना प्राधिकरण में शामिल हुए, पढ़ें पूरी खबर
आईआईए ग्रेटर नोएडा के उद्यमियों और आईजीएल अधिकारियों के बीच हुई "मंथन ब्रेकफेट गोष्ठी"
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शुरू हुई टू वीक्स डेटा साइंस कार्यशाला