दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट पहुंचे यो यो हनी सिंह, दर्ज है घरेलू हिंसा का मामला

नई दिल्ली  । घरेलू हिंसा के मामले में शुक्रवार को बालीवुड गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह दिल्ली की तीस हजारी अदालत में अपने वकील के साथ पेश हुए। मालूम हो कि पंजाबी गायक और अभिनेता हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है। घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है। तीस हजारी कोर्ट के चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी किया था। इससे पहले मामले में 28 अगस्त को सुनवाई हो चुकी है। उस समय शालिनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हनी सिंह व उनके स्वजन ने उन पर ऐसा मानसिक व भावनात्मक अत्याचार किया कि वह खुद को जानवर के रूप में मानने लगी थीं।

तलवार ने हनी सिंह के खिलाफ याचिका में धोखाधड़ी के आरोप शादी की तस्वीरें आनलाइन अपलोड करने पर हनी उन्हें बेरहमी से पिटाई, अक्सर कई महिलाओं के साथ अनौपचारिक यौन संबंध , शादी की अंगूठी नहीं पहनने जैसे कई आरोप लगाए है।

 

शालिनी की शादी हनी सिंह से 23 जनवरी, 2011 को हुई थी। शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह बीते दस वर्षों में उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शालिनी ने हनी सिंह के पिता पर भी नशे के हालत में उनके साथ बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा कि कि घरेलू हिंसा से जुड़े सुबूत भी उनके पास हैं। शालिनी ने अदालत से मांग की कि नाेएडा स्थित उनकी संयुक्त संपत्ति और गहने को बेचने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाने की मांग की।

यह भी देखे:-

बिहार: तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने लगवाया स्पूतनिक-वी का टीका
गौतम बुद्ध नगर कोरोना अपडेट, जानिए किस ईलाके में कितने मरीज मिले
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप ने बांटे जरूरतमंद बच्चों को खिलौने
सीईओ ऋतू माहेश्वरी ने RWAपदाधिकारियों के साथ की बैठक , ग्रेनो प्राधिकरण में प्रवेश के लिए पास बनवान...
जेवर: भाजयुमो का स्वच्छता अभियान, कूड़ेदान का किया वितरण
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ पहुंच सकती है टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
महाकुंभ-2025: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'भारत को समझना है, तो महाकुंभ जरूर आएं
इश्क़ वो होता है जो रूहानी होता है, इश्क़ की परिभाषा बताती है , " काशियाना " ज़रूर पढें
ग्रेटर नोएडा: कराटे चैंपियनशिप में सेंट जार्ज स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, जीते कई पदक
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की बैठक संपन्न, 3 से 12 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन
अपना अधिकार जनहित समिति ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
दनकौर बाईपास मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
कंगना रनोट, एयर मार्शल डा पदमा बंदोपाध्याय और हाकी प्लेयर रानी रामपाल पद्म श्री से सम्मानित
सीबीएसई 12 वीं के नतीजे घोषित, जानिए ग्रेटर नोएडा में किस स्कूल का क्या रहा परिणाम, कौन बना टॉपर
मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-हिंदू भी होते हैं तालिबानी, भारत में उनसे ज्यादा हथियार