मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन

मायचा गांव की मूल समस्याओं को लेकर जल्द होगा आंदोलन
दनकौर(खालिद सैफी):ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव में किसानों की समस्या एवं मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बैठक कर संगठन का विस्तार किया। बैठक की अध्यक्षता रणजीत सिंहभाटी ने एवं संचालन जिला अध्यक्ष चौधरी प्रेम प्रधान ने किया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि मायचा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया मायचा निवासी धर्मेंद्र भाटी को मायचा ग्राम का अध्यक्ष नियुक्त किया एवं अन्य लोगों को संगठन की सदस्यता दी। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गौतम बुध नगर एशिया का हाईटेक जनपद है लेकिन सरकार एवं अफसरों की उदासीनता के कारण यहां के मूल गांव विकास से कोसों दूर है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की जमीन पर यहां उद्योग लगाए गए। हाईटेक शहर बसाया गया लेकिन ग्रामीण आज भी अपने गांव के विकास की बाट देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय मूल किसानों के 10% प्लॉट आबादी एवं 64% मुआवजा एवं रोजगार की मूल समस्याएं बनी हुई हैं जिनको लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन जल्द ही आंदोलन करेगा।
इस दौरान प्रदेश संरक्षक संजय भैया प्रेम प्रधान अरुण नागर जितेंद्र भाटी दीपक भाटी कुलवीर भाटी हरीश भाटी वेद प्रकाश शर्मा जगबीर सिंह धर्म सिंह अनुराग भाटी रविंद्र भाटी आकाश भाटी यतेंद्र नागर योगराज सिंह संदीप गुप्ता विकल भाटी रणवीर सिंह वीरेंद्र शिवकुमार तीरथ भाटी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के बीच एमओयू, आयुर्वेद शोध को मिलेगा नया आय...
गौतम बुद्ध नगर में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 10 से 25 अक्टूबर तक मिलेगा निःशुल्क खाद...
जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका, यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना कल
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कल का पंचांग, 10 अप्रैल 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते उमड़ा श्रद्धा का सागर, सेक्टर-31 शहीद भगत सिंह पार्क में गूंजे छठी ...
कल का पंचांग 12 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में मंथन - अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
वीर बाल दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दी शहादत को श्रद्धांजलि
श्री रामलीला कमेटी-विजय महोत्सव (साईट- 4) का भूमि पूजन कल रविवार को
जेवर एयरपोर्ट के प्रभावित किसानों से मिले डीएम मनीष कुमार वर्मा, किसानों की समस्या का जल्द निस्तारण ...
डीजीपी सुलखान सिंह द्वारा जेवर कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हज़ार रुपये का पुरस्कार
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में पीजीडीएम नवीन प्रबन्धन छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन
पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने साटे 2023 और एससीओ टै्रवल मार्ट का उद्घाटन किया
कोरोना डेल्टा वैरिएंट : वैक्सीन के बाद भी खतरा बरकरार, मौत का जोखिम है कम- ICMR
नशे के खिलाफ जन जागरूकता और क्रिसमस-नववर्ष पार्टियों के लिए नए दिशा-निर्देश