UNSC के अध्यक्ष के तौर पर भारत का कार्यकाल खत्म

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। संयुक्त राष्ट्र की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के एक माह के लिए अध्यक्ष रहे भारत के कार्यकाल में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर ठोस नतीजे सामने आए हैं। इनमें अफगानिस्तान के हालात पर एक मजबूत प्रस्ताव भी शामिल है जिसमें भारत के विचार और चिंताएं सामने आईं। भारत ने यह मांग भी की कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकाने या आतंकवादियों की पनाहगाह के रूप में नहीं होना चाहिए।

भारत का गैर स्थायी सदस्य के रूप में परिषद में अभी दो वर्ष का कार्यकाल चल रहा है और इसी क्रम में उसे अगस्त माह के लिए 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता मिली थी। अध्यक्ष के रूप में भारत के कार्यकाल के समापन से ठीक पहले यूएनएससी में काबुल पर तालिबान के कब्जे के संबंध में और अफगानिस्तान के हालात पर पहला प्रस्ताव पारित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र (संरा) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूíत ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमारी अध्यक्षता के समापन पर मैं परिषद के सभी सहयोगियों का इतना प्रबल समर्थन देने के लिए आभार जताता हूं जिससे हमारी अध्यक्षता सफल रही और कई ठोस नतीजे निकलकर आए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘आगामी अध्यक्ष आयरलैंड और राजदूत गेराल्डाइन नेसन की सफलता की कामना करते हैं।’

यह भी देखे:-

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भाजपा गौतमबुद्ध नगर ईकाई की बैठक
I.T.S इंजीनियरिंग कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न
आज का पंचांग, 23 जून 2020, जानिए शुभ व अशुभ मूहुर्त
ग्रेनो वेस्ट में होगी हाईटेक रामलीला, श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने किया भूमि पूजन
नोएड़ा : नेकी के साथ सड़क सुरक्षा का पाठ, ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अपील की
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रहा संक्रमण, जानिए इस सवाल पर क्या बोले एम्स के डायरेक्टर
ग्रैप-4 उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कड़ा प्रहार, 46 मामलों में 49.45 लाख की पेनल्टी
चुनाव आयोग का आदेश- कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर से हटाएं मोदी की तस्वीर, टीएमसी ने की थी शिकायत
अगले 5 साल में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में होगा 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश: अमृत राज
महाकुम्भ 2025 में स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का मिलेगा विशेष महत्व
यमुना नदी और नहर में डूबे युवक, एक की मौत, एक का शव लापता
डीएम बी.एन. सिंह ने शराब माफियाओं पर लगाया गैंग्स्टर
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारंभ  
अपहृत छात्र मामले का खुलासा करने वाली टीम को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में विश्व का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला आईएचजीएफ का हुआ उद्घाटन