हिबतुल्‍ला अखुंदजादा बनने जा रहे तालिबान सरकार के प्रमुख ,आतंकी बुलाते हैं इसे ‘रहबर’

नई दिल्‍ली। तालिबान के प्रवक्‍ता के मुताबिक अफगानिस्‍तान की तालिबान सरकार उसके सबसे बड़े नेता हबीतुल्‍ला अखुंदजादा के इशारे पर चलेगी। इसका केंद्र कंधार होगा जो तालिबान का गढ़ भी कहा जाता है।  अखुंदजादा तालिबान के उन गिने चुने नेताओं में से है जिसके बारे में बेहद कम जानकारी सामने आती है। तालिबान की कमान संभालने के बाद से अब तक एक बार भी ये सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। हालांकि इस्‍लामिक त्‍योहारों पर ये वीडियो संदेश के जरिए अपने समर्थकों को बधाई संदेश जरूर भेजता है। इसके बारे में संगठन के बेहद कम लोगों को ही जानकारी होती है।

तालिबान में  हबीतुल्‍ला अखुंदजादा  को रहबर के नाम से भी बुलाया जाता है, जिसका अर्थ होता है नेता। आपको बता दें कि तालिबान की भावी सरकार ईरानी माडल पर आधारित होगी। ईरान में सर्वोच्‍च नेता अयातुल्‍ला खमनेई हैं। उनको वहां पर रहबर ही बुलाया जाता है। तालिबान की सरकार में ये स्‍थान अखुंदजादा का होगा। मुल्‍ला उमर की ही तरह ये भी जिहादी मदरसे में लोगों को आतंक का पाठ पढ़ाता है। ये मुल्‍ला उमर का सलाहकार भी रहा है।

अखुंदजादा का जन्‍म कंधार में हुआ है। इसके नाम का अर्थ अरबी भाषा में खुदा का तौहफा होता है। इसके जन्‍म के कुछ वर्षों बाद ही इसका परिवार पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान प्रांत के क्‍वेटा में आ गया था। 80 के दशक में ये भी रूसी सेना के खिलाफ जंग में शामिल हुआ था। वर्ष 2017 में अमेरिकी सेना पर किए गए आत्‍मघाती हमले में इसके बेटे की मौत हो गई थी। 2012 और 2019 में अखुंदजादा पर कई बार जानलेवा हमला हुआ लेकिन हर बार ये बच गया।

यह भी देखे:-

निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय 9 वीं मंजिल से गिरा श्रमिक, मौत
ग्रेटर  नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी  निलंबित, पढ़ें पूरी खबर 
नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह
दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में विद्यार्थियों ने फिल्मी हस्तियों के साथ धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला को गोलियों से छलनी किया, मौत
रोजगार मिशन महोत्सव 2026: दादरी में आर्या फैशन समेत 100+ कंपनियां, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
नोएडा स्टेडियम में "रन फॉर यूनिटी" का भव्य आयोजन, सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , कैदी -पुलिसकर्मी घायल
दीक्षांत समारोह : उत्तर प्रदेश पुलिस के अभिन्न अंग बने 158 कैडेट्स
श्रीराम बारात शोभायात्रा का भव्य आयोजन, नगरवासियों ने जगह-जगह किये स्वागत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिलेगी सौर और पवन ऊर्जा: टाटा पावर करेगा 550 करोड़ का निवेश
समाज को स्वरोजगार के बेहतर विकल्प दिलाएगा गुर्जर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला सूरजपुर में 5 अप्रैल से, रागनियों के साथ-साथ होंगे कई रंगारंग कार्...
CISCE UP रीजनल एथलेटिक मीट बॉयज़ 2025–26 का ग्रेटर नोएडा में शुभारंभ
दहशत : बंदर का आतंक जारी , डॉक्टर को बनाया शिकार