महंगाई पर बोले राहुल PM कर रहे है सिर्फ़ अपने दोस्तों का भला, जीडीपी बढ़ने का मतलब है गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ने से लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। तेल की कीमतें बढ़ने से लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनएमपी (नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन) योजना पर भी बात की और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश की संपत्तियां बेचना चाहती है।

उन्होंने कहा, एक तरफ डिमोनेटाइजेशन है और दूसरी ओर मोनेटाइजेशन। छोटे किसानों, मध्यम वर्ग और गरीबों का डिमोनेटाइजेशन हो रहा है। मोनेटाइजेशन सिर्फ सरकार के चार-पांच दोस्तों का भला हो रहा है। जब वे सत्ता में आए थे तो कहते थे कि पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। अब देखिए गैस और बाकी सबके दाम आसमान छू रहे हैं।

कांग्रेस सासंद ने कहा कि सरकार ने जीडीपी के जरिए 23 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं। यह जीडीपी, सकल घरेलू उत्पाद से नहीं बल्कि गैस-डीजल-पेट्रोल है। उन्होंने सवाल किया कि ये 23 लाख करोड़ रुपये कहां गए? जब 2014 में यूपीए सरकार से बाहर हुई थी तब एलपीजी सिलिंडर 410 रुपये में था। आज इसकी कीमत 885 रुपये प्रति सिलिंडर है।

 

 

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न, बौद्ध दर्शन और सामाजिक न्याय पर हुई गहन चर्...
हल्दीराम की फैक्ट्री में भीषण आग, वर्करों को सुरक्षित बाहर निकला गया
Cooking Oil की कीमतें जल्‍द आएंगी नीचे, सरकार के आला अफसर ने जताया भरोसा
रंजन तोमर को देश के 25 प्रभावशाली युवाओं में किया शामिल
एयरपोर्ट के पास Book My Show पर फिल्म के टिकट की तरह फ्लैट की होगी बुकिंग
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय "Acadia MUN" का भव्य आयोजन, 109 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेनोवासियों को दिवाली पर मिल जाएगा स्मार्ट एलईडी लाइट का तोहफा
कुश्ती प्रतियोगिता में नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 18 बच्चों ने पदक प्राप्त किए ....
आईआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय ‘स्व लक्ष्य-2024’ की शुरुआत
"KBC" के नाम पर कॉल आए तो हो जाएं सावधान , खबर जरुर पढ़े
सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो का विस्तार: 11 नए स्टेशन, 17.435 किमी लंबा रूट, जानें पूरी योजन...
प्रोमेथियस स्कूल में गूंजा खेलों का जुनून देशभर के 119 विद्यालयों के 750 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ...
सेवारत शिक्षकों को TET से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ