महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
महापंचायत को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने की बैठक
नोएडा(खालिद सैफी):आगामी5सितंबर को मुजफ्फरनगर होने वाली महापंचायत को लेकर बुधवार को ग्राम याकूबपुर सेक्टर 86 में भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता चाहत राम मास्टर ने की व संचालन जयराम मुखिया ने किया। जिसमें नोएडा प्राधिकरण द्वारा जो किसानों को सुविधाएं मिलनी थी वह नहीं मिल पा रही उन पर चर्चा की गई एवं 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी पवन खटाना याकूबपुर में कहा कि प्राधिकरण किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है ।उनको कोई भी सुविधा एवं उनका हक नहीं दे रहा इसके लिए हम सभी किसान को एकजुट होकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना प्रदर्शन करना होगा ।और आने वाली 5 सितंबर को हम सभी किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचकर चौधरी राकेश टिकैत की महापंचायत को सफल बनाना है ।उस पंचायत को ऐतिहासिक महापंचायत बनाना है एनसीआर अध्यक्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों पर तीन कृषि कानून जो थोपे गए हैं उन बिलो को वापस लिया जाए ।एमएसपी को कानून बनाया जाए लेकिन सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है वह व्यापारियों की सरकार हो चुकी है अंबानी और अडानी सरकार को चला रहे हैं उसी को लेकर आने वाली 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में संयुक्त मोर्चा द्वारा महापंचायत का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाएं ।इस मौके पर अनित कसाना परविंदर अवाना विपिन तवर भरत अवाना सुमित तवर बेली भाटी महेश खटाना धर्मेंद्र रविंद्र भगत मटरू नागर योगेश भाटी सिंह राज एडवोकेट सत्य भाटी राजवीर भाटी कमल खटाना नरेंद्र खटाना विजय सिंह खटाना मंसाराम खटाना लीलाराम खटाना अजय बैरागी योगेश पंडित कर्मवीर भाटी प्रमोद भाटी महोर सिंह भाटी संदीप खटाना सुभाष भाटी महाशय दिनेश खटाना तेजवीर भाटी आदि सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे
यह भी देखे:-
बच्चे चोरी होने की झूठी अफवाह फैली
नोएडा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय दल बनने पर जश्न मनाया
सोसाइटी की छत से गिरा अज्ञात व्यक्ति, मौत
आतंक के फन कुचलने की शुरुआत: सीएम योगी ने कहा - जो सिंदूर उजाड़ते हैं, वे अब सजा भुगतेंगे
हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम के शव को ढूंढने में जुटी
महाकुंभ 2025 के लिए तेजी से हो रहा पांटून पुलों का निर्माण, पीएम मोदी के आगमन से पहले पूरा होगा कार्...
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने इन सब पर लगाई पाबंदियां, करने पर होगी कड़ी कार्यवाही, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेटर नोएडा को और स्वच्छ बनाने को खर्च होंगे 123 करोड़ -अगले दस साल तक घरों से कूड़ा उठाने वाली कं...
दादरी महापंचायत में गुर्जरों ने किया दीपावली नहीं मनाने का ऐलान
नवरत्न फाउंडेशन्स ने प्रारंभ किया गरीब छात्रों को गर्म स्वेटर्स वितरण का अभियान
यूपी में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले
सीट आवंटन के पहले राउंड में ही पिछले दो सालों का टूटा रिकार्ड
गौतमबुद्ध नगर में 31 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144 , पढ़ें विस्तृत जानकारी
मुख्यमंत्री योगी का 2025-26 का बजट: वंचित को वरीयता उत्तर प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप
अब एक ही ऐप से ने किया मोबाइल ऐप लॉन्च
पेंशनभोगियों की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए वित्त मंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
