केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गाय को लेकर बुधवार को बड़ी टिप्पणी की है। न्यायालय ने केन्द्र सरकार को सुझाव दिया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की यह टिप्पणी गाय काटने के एक आरोपी जावेद की जमानत याचिका को रद्द करते हुए किया। न्यायालय ने आगे कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए और गौरक्षा को हिंदुओं का मौलिक अधिकार किया जाना चाहिए।

न्यायालय ने कहा कि हर देशवासी का फर्ज है कि वह गाय का सम्मान करें और उनकी सुरक्षा भी करें। कॉउ स्लॉटर एक्ट के तहत जावेद नाम के व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यह सुझाव दिए हैं।

इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के सुझाव दे चुका है। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह केंद्र सरकार के साथ समन्वय में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

 

यह भी देखे:-

देश मे आर्थिक आपातकाल जैसे हालात : सुधीर भाटी
PM मोदी का चौंकाने वाला ट्वीट, इस रविवार सोशल मीडिया को कह सकते हैं अलविदा
दनकौर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
ऑस्कर नामांकित फिल्मकार अनुषा रिज़वी द्वारा “डिजिटल मीडिया के युग में कहानी कहने” पर आमंत्रित व्याख्...
प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी के बीच कहासुनी, बीच बचाव करने आए शख्स की हो गई पिटाई, मुकदमा दर्ज
आरमोत्सव 2025 का शानदार समापन, AIMT में छात्रों का जोश और उत्साह
डीएमआइसी परियोजना से प्रभावित किसानों को न्याय की उम्मीद जगी : सुनील फौजी, किसान नेता
जेवर एयरपोर्ट से डीएनडी तक रैपिड रेल चलाने की कवायद
कोहरे की चादर में लिपटी एनसीआर, वाहनों की रफ्तार थमी
खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में मनाई गई नववर्ष की खुशियां, किया सहभोज
अयोध्या: राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे...
श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर : ताड़का का हुआ वध, लगे जय श्री राम के जयकारे
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस व अर्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग संपन्न
लद्दाख में 19,300 फीट की ऊंचाई पर 52 किलोमीटर लंबी सड़क बनाकर BRO ने रचा इतिहास
चिटहेरा में किसान नेताओं का सम्मान, 7 जनवरी की वार्ता से पहले आंदोलन की रणनीति पर मंथन