जनसुनवाई में सीईओ से मिले उद्यमी, मांगी जमीन

सीईओ ने बिसरख मंदिर के लिए रास्ता बनाने के भी दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बुधवार को ग्रेनो वेस्ट स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में जनसुनवाई की। इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंचे और प्लास्टिक इंडस्ट्री के लिए क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव दिया। सीईओ ने इस पर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
आईआईए के प्रतिनिधि एसपी शर्मा, सर्वेष गुप्ता, मनीष त्यागी, प्रदीप अग्रवाल आदि उद्यमियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में प्लास्टिक इंडस्ट्रीज चल रही हैं। उनके लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर या प्लास्टिक इंडस्ट्री क्लस्टर बनाने की दरकार है। उद्यमियों के प्रस्ताव पर सीईओ ने जल्द उचित फैसला लेने का आश्वासन दिया। किसान संघर्ष (सेवा) समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने बिसरख गांव स्थित मंदिर तक जाने का रास्ता बनाने की मांग की। सीईओ ने परियोजना विभाग से रास्ते का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। कुछ किसान छह फीसदी आवासीय भूखंड दिलाए जाने की मांग की। सीईओ ने भूलेख विभाग को इन किसानों की मांग जल्द पूरी करने को कहा। जनसुनवाई में एसीईओ अमनदीप डुली, महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा, एसडीएम जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह व एनके जैन आदि शामिल रहे।

यह भी देखे:-

ACETIANS के सहयोग से वर्कफोर्स डेवलपमेंट संगोष्ठी: छात्रों को मिला उद्योग से जुड़ने का अवसर
ट्रैक्टर रैली की तैयारी को लेकर बीकेयू अराजनैतिक की बैठक 
सड़क हादसे में नाइजीरियाई युवक की मौत
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक : महिला हॉकी टीम से पीएम मोदी का भावुक संवाद,
नोएडा शहर में अब उद्यम लगाना व आशियाना बनाना हुआ महंगा
उद्योग लगाने में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई के संकेत: भूखंड रद्द होंगे, फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण अनि...
ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिलाएं क्या पहनें और कैसे रहें, इस पर टिप्पणी से बचें जज
चिल्ला एलिवेटेड रोड के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू, 3.5 साल में होगा पूरा, जाम से मिलेगी राह...
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : श्री राम के चरण स्पर्श से अहिल्या का हुआ उद्धार
अवैध निर्माण को यमुना प्राधिकरण ने रुकवाया
यमुना प्राधिकरण पर चला रहा सुपरटेक अपकंट्री फ्लैट खरीदारों का धरना समाप्त
ग्रेटर नोएडा में लंबित रजिस्ट्री पर सख्त एसीईओ, बिल्डरों को दिए अंतिम निर्देश
ICWAऔर GBU के बीच अंतर्राष्ट्रीय मामलों और भारतीय विदेश नीति पर अध्ययन हेतु समझौता
गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव, जानिए क्या रहा परिणाम
यमुना विकास प्राधिकरण शुरू करेगा ई-बसों का संचालन