पायल रोहतगी पर एफआईआर दर्ज, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अभिनेत्री पायल रोहतगी पर पुणे में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के कारण एक केस दर्ज किया गया है। दरअसल एक वीडियो में पायल रोहतगी ने इन लोगों के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके चलते उन पर सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और  34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

वहीं इससे पहले उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। पायल ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के इसलिए खिलाफ था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल जवाहर लाल नेहरू के सौतेले पिता थे। उन्होंने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा की बायोग्राफी का हवाला दिया था। उनके इस वीडियो पर काफी हंगामे के बाद राजस्थान पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया था’।

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अपने किसी विवादित बयान के चलते पायल मुश्किल में फंसी हों या फिर उन पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर अभिनेत्री की गिरफ्तारी हो चुकी है। पायल पर कुछ महीने पहले सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

 

 

यह भी देखे:-

Up Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर , जानिए 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
प्रयागराज हाईकोर्ट ने हत्या के झूठे केस में 14 साल से जेल में बंद हत्यारोपी को किया बरी,
कई राज्यों ने लॉकडाउन में दी छूट, रेल टिकट आरक्षण में 230 फीसदी की वृद्धि
नोएडा प्राधिकरण ने स्थापित किया ऑक्सीजन रिफिल बैंक, नंबर जारी 
खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी
डेयरी संचालक ने ठेकेदार से मांगी दस लाख रंगदारी, पहुंचा जेल
DU Admission 2021: शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की प्रक्रिया, देखें दिशा-निर्देश
सपा के मिशन-2022 को लेकर अखिलेश का ऐलान, बोले-बड़े दलों से खराब रहा अनुभव, अब छोटे दलों से होगा गठबं...
LOCK DOWN 3: पब्लिक के लिए जारी किया गया गाइडलाइन्स - RESIDENT GUIDELINES
खूनी संघर्ष में इजराइल-फिलिस्तीन आमने-सामने, क्या है विवाद की वजह?
ओवैसी ने कहा- मुझे लैला की तरह याद करते हैं यूपी के सीएम योगी
ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
एक ही चैनल पे देखें दोनों कार्यवाही, लोकसभा और राज्यसभा चैनल हुए मर्जर
दिल्ली एनसीआर मे लौट आया प्रदूषण, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद की हवा बेहद खराब
करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किये पुष्पर्पित
इश्क़ वो होता है जो रूहानी होता है, इश्क़ की परिभाषा बताती है , " काशियाना " ज़रूर पढें