सीबीएसई : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव, अब दो घंटे में देना होगा पेपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो भागों में कराने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह कि अर्धवार्षिक परीक्षा भी बोर्ड की देखरेख में आयोजित की जाएगी।

बच्चों को नए पैर्टन के हिसाब से तैयारी करा रहे स्कूल
ऐसे में छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं। इसमें परीक्षा समय समेत कई बिंदुओं पर बदलाव किए गए हैं। वहीं, स्कूल भी बच्चों को नए पैर्टन के हिसाब से तैयारी करा रहे हैं।

बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू आधारित सवाल पूछे जाएंगे
सीबीएसई के नए परीक्षा पैटर्न के टर्म वन परीक्षा में बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए छात्रों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, मासिक परीक्षाओं का पैटर्न भी इसे ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

इसके अलावा टर्म टू परीक्षा पुराने पैटर्न पर ही होगी, लेकिन इस बार तीन घंटे के समय के बजाय दो घंटे का ही समय परीक्षा के लिए दिया जाएगा। इसके बाद दोनों टर्म परीक्षाओं से 50-50 फीसदी अंक दिए जाने हैं।

आने वाले समय में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द न करना पड़े इस लिए किया गया बदलाव
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि बीते साल की तरह आने वाले समय में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द न करना पड़े इसके लिए बोर्ड की ओर से परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। परीक्षा पैटर्न से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

 

यह भी देखे:-

एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन ने अपना वार्षिक समारोह "शिवोहम" नाम से धूमधाम से मनाया
विजय सिंह पथिक जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, गुर्जर संस्कृति को संजोने पर होगा जोर
रोटरी क्लब ग्रेनो ने आशियाना ऑर्चिड में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
यथार्थ हॉस्पिटल में पेश की इंसानियत की मिसाल: मेडिकल एम्बुलेंस से परीक्षा केंद्र पहुंचा गम्भीर बीमार...
अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे उपलब्ध रहें चिकित्सक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई, ऑनलाइन न...
सोनी सब के पौराणिक शो वीर हनुमान की वेशभूषा: अजंता-एलोरा की गुफाओं की कला से प्रेरित
पंजाब के माेगा में Airforce का मिग-21 विमान गिरा, धमाके के साथ लगी आग, पायलट की मौत
बिलासपुर के निवासियों को जल्द मिल सकता है पेयजल
कल का पंचांग, 28 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
विपक्षी सांसदों का स्पीकर को पत्र, कहा- गाजीपुर बॉर्डर पर भारत-पाक सीमा जैसे हालात
नॉलेज पार्क हादसा: युवराज की मौत मामले में दो और बिल्डर गिरफ्तार, पहले ही जेल जा चुका है कंपनी का डा...
युवराज मेहता केस: SIT जांच अंतिम और निर्णायक मोड़ पर, 450 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, अब तय होगा किसकी ...
बहुचर्चित महेंद्र भाटी हत्याकांड में सजा काट रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी बरी
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, 167 शिकायतें दर्ज
करंट लगने से होटल कर्मी की मौत
FRANCTIC INFOTECH डिजिटल जागरूकता शिविर में तापस रहे अव्वल