UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। सत्ताधारी बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह राज्य की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। ‘आप’ के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

संजय सिंह ने बताया कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अगले 15 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। इस वक्त 120 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार है। आम आदमी पार्टी का यह ऐलान समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच महत्वपूर्ण माना जा सकता है। संजय सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी ‘भाजपा के फर्जी राष्ट्रवाद और आप के असली राष्ट्रवाद’ के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि नफरत फैलाना, कोरोना वायरस से तड़पते मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देना, सड़कों पर गड्ढे बनाना, हिंदुत्व के नाम पर हिंसक वारदात कराना, विकास की आड़ में घोटाले कराना और देश जोड़ने के बजाय उसे तोड़ना ही भाजपा का राष्ट्रवाद है। जबकि सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना, लोगों को बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराना, सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए विकास की रफ्तार तेज करना आम आदमी पार्टी का राष्ट्रवाद है। सिंह ने बताया कि उनकी पार्टी सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

यह भी देखे:-

अयोध्या : पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक, श्रीराम की नगरी के विकास कार्यों में जन भागीदारी का किया आह्...
सड़क पर पैदल चल रहे लोगों का भी ध्यान रखना चाहिएः डीसीपी गणेश प्रसाद साहा
Weather Update: अगले हफ्ते देश के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान, हिमाचल के लिए अलर्ट
कल का पंचांग, 30 दिसंबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
अर्बन एक्सिस करेगा एनसीआर में विस्तार
एसटीएफ ने एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर ठगी का किया पर्दाफ़ाश, दो गिरफ्तार
यमुना प्राधिकरण  के सेक्टर 10 के लिए तीन गांवों की जमीन का अधिग्रहण
एयरपोर्ट के पास मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व 12वीं , तक के इंटिग्रेटेड स्कूल खोलने का मिलेगा मौका
Yamuna Authority: नागरिकों को मिला एक और तोहफा, यमुना प्राधिकरण -परिवहन विभाग के सौजन्य से बॉटेनिकल...
योग और स्वास्थ्य : पाचन/उदर - समूह के योगासन, बता रहे हैं न्यू गुरु ऋषि वशिष्ठ
फरवरी 2025 पंचायत उपचुनाव: चुनावी कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव पर ज...
जीन्स विवाद: सीएम तीरथ सिंह रावत ने मांगी माफी, कहा-भावनाएं आहत हुई हैं तो क्षमा मांगता हूं
"एक शाम देश के नाम " में बच्चों से लेकर बड़ों तक ने किया कला का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे : अनियंत्रित स्स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराई, अस्पताल में चालक ने दम तो...
सत्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटी आजाद समाज पार्टी
Covid-19 case update: देश में घट रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में आए 2.38 लाख केस