तालिबान की भारत से पहली बातचीत, क्या हो सकते है दूरगामी परिणाम

नई दिल्‍ली । तालिबान के भारत की तरफ वार्ता का कदम बढ़ाने और वार्ता की पेशकश के बाद आखिरकार भारत ने भी बातचीत शुरू कर दी है। दोनों के बीच दोहा में पहली बार बातचीत हुई है। ये बातचीत भारत ने अपनी शर्तों पर की है। इस भारत ने दोटूक अपनी बात तालिबान की राजनीतिक शाखा के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई के समक्ष रखी हैं। इस बातचीत के कई मायने हैं। दोनों के बीच हुई इस बातचीत के तीन मुख्‍य बिंदु थे।

1.  आने वाले दिनों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी,

2. उन अफगान नागरिकों को जो वहां से निकलना चाहते हैं बिना रोकटोक जाने देने इजाजत

3.   अफगानिस्‍तान की भूमि को भारत के खिलाफ इस्‍तेमाल न होने देना। इन सभी पर फिलहाल स्‍तानिकजई ने अपनी सहमति भी जता दी है।

तालिबान की पूरी कोशिश है कि भारत किसी भी तरह से उससे बातचीत करे और उसका सहयोग करे। तालिबान ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि वो भारत द्वारा चलाए जा रहे विकासकार्यों को जारी रखना चाहता है। इसलिए वो चाहता है कि भारत बिना रोकटोक ये जारी रखे।

गौरतलब है कि भारत ने तालिबान के काबुल पर कब्‍जे के बाद 16-31 अगस्‍त के बीच वहां पर रहे करीब 800 लोगों को बाहर निकाला है। इनमें भारतीय नागरिकों के अलावा वहां पर रह रहे सिख और हिंदू शामिल थे। वर्तमान में भारत और तालिबान के बीच जो बातचीत हुई है यदि वो आगे भी जारी रहती है और कुछ सकारात्‍मक परिणाम सामने आते हैं तो इसके काफी दूरगामी परिणाम भी सामने आ सकते हैं।

यह भी देखे:-

स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन: मिनाली शर्मा बनी टॉपर, कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक किए ...
बेटी को जहर देकर माँ फंदे पर झूली 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यक...
हाईकोर्ट की केंद्र सरकार को लताड़, भीख मांगिए या चोरी कीजिए, अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कीजिये
भारतीय किसान यूनियन अंबावता जल्द करेगी तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आन्दोलन
गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित: विश्वविद्यालय में हर्ष की...
औद्योगिक दुनिया से रूबरू हुए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, बौंजूर फैक्ट्री भ्रमण बना सीख क...
Diwali Celebrations at Ryan Greater Noida
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन GL बजाज इंस्टिट्यूट में, सदस्यो ने की महत्वपूर...
14 साल पहले घर से चला गया था बेटा, लौटा तो लग्जरी कार और ट्रकों का मालिक बनकर, दिलचस्प है ये कहानी
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में खेलों की धूम, उर्जा 2.0 में छात्रों ने दिखाया दम
दिल्ली -एनसीआर में छाई जहरीली धुंध की चादर , AQI पहुंचा खतरनाक लेवल पर
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एक्शन मोड में, कहा नहीं है जिले में लापरवाही करने वाले अफसरों की जर...
योगमय हुआ नोएडा: स्टेडियम में भव्य आयोजन के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
ग्रेनो न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार रविंदर जयंत को 8th भारत रत्न डॉ अंबेडकर अवार्ड 2018 से नवाजा गया
सपा ने रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, वीरता और आत्मसम्मान का किया स्मरण