नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, पढें पूरी ख़बर

नौएडा – मंगलवार को किसान एकता संघ के द्वारा ग्राम मोरना में हरियाणा के करनाल बसताड़ा टोल प्लाजा पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे अन्नदाताओं पर प्रशानिक अधिकारी के आदेश पर हरियाणा पुलिस के द्वारा की गई लाठी चार्ज में किसान सुशील काजल की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के साथ एसडीएम और किसानों को मारने का आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर सख्त कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने कहा की किसान आंदोलनकारी की मौत के लिए लाठीचार्च करने वाले डयूटी मजिस्ट्रेट व प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार जिम्मेदार है। जिसकी निष्पक्ष जांच हो।


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमल यादव ने कहा की किसान किसी भी कीमत पर अपनी खेती को बचाने की लड़ाई नही हारेंगे। चाहे कितनी ही शहादत क्यों न देनी पड़े किसान पीछे नही हटेंगे। किसान शांतिपूर्ण ढंग से अपनी खेती बाड़ी को बचाने का आंदोलन चला रहे हैं और सरकार जबरन किसानों से जमीन हथिया कर पूंजीपतियों के हवाले करने पर तुली है।
इस अवसर पर पप्पू प्रधान, धर्मपाल यादव, प्रमोद शर्मा, ललित अवाना, अर्जुन प्रजापति, राजेश अंबावता, अमित अवाना, राजेंद्र चौहान, अतुल यादव, मयंक सिंह, आदि मौजूद थे।

यह भी देखे:-

तीन दिन से युवक लापता, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
लापता 5 वर्ष की बच्ची को सूरजपुर पुलिस ने मिलाया माता-पिता से
गरीब निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन संपन्न
जी.एल. बजाज में तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस,
शिक्षा से ही देश का विकास संभव है:ममता शर्मा
गोल्ड मेडल जीतने पर पहलवान जोंटी भाटी का जोरदार स्वागत
R Madhavan की मां भी हुई कोरोना पॉजिटिव, वायरस को लेकर कही ये बात
हायरैंक बिजनेस स्कूल, नोएडा ने उद्यमिता और स्टार्टअप्स पर सेमिनार आयोजित किया
नेफोमा ने पीएम मोदी को सौंपा ज्ञापन, होम बायर्स की समस्या का समाधान करने की मांग
पेंशनरों को कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक, शीघ्र जमा करें दस्तावेज
पराक्रम दिवस पर जानें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में ये 10 खास बातें
सरिया स्क्रैप माफिया रवि काना और गैंग सदस्यों की जमानत हुई खारिज, जानिए कोर्ट ने क्या कहा
Loksabha Election 2024: स्क्रूटनी के बाद गौतमबुद्ध नगर सीट पर वैध रूप से 15 अभ्यर्थियों की सूची जार...
कोरोना महामारी में दिखा योग का पावर: वाई के गुप्ता
उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 18021 नए मामले
सर्वदलीय आबादी बचाओ आंदोलन को मिला भाकियू लोकशक्ति का समर्थन