बीजेपी नेता को फ़ोन पर मिली जान से मारने व गाँव छोड़ने की धमकी

ग्रेटर नोएडा : सूरजपुर कसबे के एक भाजपा नेता को फोन पर जान से मारने और सूरजपुर क़स्बा छोड़ने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत उसने डीएम गौतमबुद्ध नगर से की है। जिसके बाद एसडीएम सदर ने इसकी जांच एसएचओ सूरजपुर से करने को कहा है।

दरअसल भाजपा के पूर्व महामंत्री ओमवीर बैसला शिव मंदिर सेवा समिति के महासचिव हैं जो सूरजपुर में प्राचीन कालीन बाराही मेला का आयोजन करती है। ओमवीर बैसला का कहना है मेला स्थल और कुम्हार गड्ढा के रख रखाव का जिम्मा समिति के पास है।

वर्ष 2013 से मेला स्थल की 7.5 बीघा भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर रखा है। महासचिव होने के नाते उन्होंने इसी साल 19 जून को इसकी शिकायत डीएम से की थी। बैसला का कहना है आज इसी मामले में फ़ोन पर जान से मारने और गाँव से उजाड़ देने धमकी मिली है। उन्हें अपशब्द बोले गए। और कार्यवाही वापस लेने को कहा गया । उनके पास इसकी लगभग आधे घंटे की रेकॉर्डिंग भी है जिसे उन्होंने प्रशासन को उपलब्ध कराया है।

ओमवीर बैसला ने अपने कर परिवार के जान माल के सुरक्षा की मांग की है। इधर शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने सूरजपुर पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिए हैं।

यह भी देखे:-

लाखों की अवैध शराब से लदा ट्रक पकड़ा
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा
शातिर अन्तर्राज्य  चोर गिरोह का भंडाफोड़, सुनार समेत पांच गिरफ्तार 
बुजुर्ग का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
दिनदहाड़े सपा नेता की गोली मारकर हत्या
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
सगे भाई-बहन के साथ अधेड़ ने किया डिजिटल रेप , गिरफ्तार
रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, चरस बरामद
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ रेप का आरोपी गिरफ्तार
नहर में डूबे छात्र का शव मिला
दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़ा वांटेड बदमाश
अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी मांगने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
पांच शातिर पेशेवर हत्यारे गिरफ्तार, दो बड़ी हत्या का खुलासा
बिजली कर्मचारी का हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली मारकर की थी हत्या
पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो तमंचा 6 जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली-एनसीआर में वाहन चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद