पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार सुबह अचानक एक बार फिर मौसम के करवट बदलने से कुछ इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली। हालांकि, कुछ जगहों पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ड्यूटी टाइम के दौरान हो रही बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव के चलते नोएडा-दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर समेत कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। सड़कों पर जलभराव के कारण काफी संख्या में वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए। भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में रहने लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में भी घुस गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

यह भी देखे:-

देश में पहली बार कैंसर वॉरियर्स के लिए अनोखी ‘CAN-A-THON 1.0 RUN’, 500 प्रतिभागियों ने बढ़ाया हौसला
सिटी हार्ट एकेडमी स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
रेलवे ने शुरू की 12 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
भारत शिक्षा एक्सपो 2024: ग्रेटर नोएडा में खुलेगा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का द्वार, सीईओ एनजी रवि क...
दर्दनाक : सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत , मिड-डे-मील वाहन ने छात्र को कुचला
G20 Summit In India : दो दिन के लिए दिल्ली रहेगी बंद, यहां जानें क्या खुला क्या रहेगा बंद
लॉक डाऊन की वजह से परेशान, भूखे बेजुबान जानवरों का भी ध्यान रख रही सामाजिक संस्था नेफोमा
एपीजे स्कूल में ऑनलाइन कक्षा में मनाया गया मदर्स डे, नन्हे मुन्नों ने अपने गतिविधि से लुभाया
शीत कवच-द्वितीय चरण - पेट्रोनेट शीत कवच-2024
जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने किया सिकंदराबाद क्षेत्र के गांवों का दौर...
ग्रेटर नोएडा में नकली दवाओं का रैकेट का खुलासा,  पुलिस ने किया नकली दवाओं के पैकजिंग कारोबार का खुला...
कलेक्ट्रेट में ग्रेटर नोएडा किसानों और तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच  हुई  बैठक 
Milkha Singh: अधूरी तमन्ना: जम्मू कश्मीर में एथलेटिक्स एकेडमी खोलना चाहते थे मिल्खा, तमन्ना थी कि यह...
यूपीपीएससी में चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सुमित नागर को किया सम्मानित
दिल्ली : स्कूलों में शिक्षकों के 12,065 रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरू
वॉकी-टॉकी से लैस होगी ग्रेनो प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग की टीम, गंदगी की शिकायतों को शीघ्र निस्त...