सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत रच दिया इतिहास,

भारतीय खिलाड़ियों का पैरालिंपिक में शानदार खेल जारी है। भारत के एथलीट सुमित अंतिल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भालाफेंक इवेंट में एफ 65 में उन्होंने महज 15 मिनट के अंदर में तीन बार वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। भारत को गोल्ड मेडल दिलाने के साथ ही सुमित ने पैरालिंपिक इतिहास में एक ही इवेंट में तीन बार वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का नया कमाल कर दिखाया। सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर भाला फेंक कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। इसके कुछ मिनट बाद ही उन्होंने दूसरे प्रयास में 68.08 मीटर भाला फेंकते हुए अपने हुए कुछ मिनट पहले बनाए रिकार्ड तो तोड़ डाला। पांचवें प्रयास में उन्होंने 68.55 मीटर भाला को फेंकते हुए इस इवेंट में तीसरी बार वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।भारत के लिए यह दिन का दूसरा गोल्ड मेडल आया।

कोच नवल सिंह का मानना है कि सुमित ने अपने खेल स्तर को बढाने के लिए पैरा एथलीट नहीं, बल्कि सामान्य एथलीट नीरज चोपड़ा, शिवपाल सिंह के साथ स्पर्धा करते पैरा जगत का सर्वश्रेष्ठ मुकाम हासिल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने पहले ही भारत में आयोजित इंडियन ग्रांप्रि में विश्व रिकार्ड तोड़ दिया था।

नवल ने कहा, “सुमित इंडियन ग्रांड प्रिक्स से पहले कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। उससे वह उबर ही रहे थे कि पटियाला में टोक्यो ओलिंपिक से पहले एथलेटिक्स की इंडियन ग्रांप्रि प्रतियोगिता होने वाली थी। मैंने सुमित से इसमें भाग लेने के लिया कहा तो फिर यह राजी हो गए थे। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा, शिवपाल जैसे खिलाड़ी भी भाग ले रहे थे। वहां सुमित ने सामान्य एथलीटों के बीच भाले को 66.43 मीटर की दूरी पर फेंका और यह सामान्य एथलीटों के टूर्नामेंट में एक पैरा एथलीट का विश्व रिकार्ड था, लेकिन मैंने इसे एथलेटिक्स फेडरेशन से आगे भेजने के लिए मना कर दिया और कहा कि नहीं, हम इसे छुपा कर रखेंगे और आगे तोड़ेंगे।”

बचपन में पहलवान बनना चाहते थे सुमित

हरियाणा के रोहतक में वर्ष 1998 को जन्मे सुमित बचपन से ही पहलवान बनना चाहते थे, लेकिन पांच जनवरी 2015 के दिन भयानक सडक दुर्घटना में वह अपना एक पैर घुटने के नीचे से गंवा बैठे। कोच नवल ने कहा, “बचपन से ही पहलवान बनने की चाहत की वजह से सुमित के अंदर शुरू से ही अनुशासन और कुछ करने का जज्बा था। मैं जो भी कहता था वह तुरंत करने को तैयार हो जाते थे। उन्होंने एक तरीके से कमांडो ट्रेनिंग कर रखी है। इन्हीं सब कारणों से वह बहुत जल्दी सब-कुछ सीखते चले गए।”

सुमित अंतिल की उपलब्धियां

विश्व रैंकिंग (भाला फेंक, एफ 64 वर्ग) -1

रजत पदक, पेरिस ओपन हांडीस्पोर्ट, 2019

रजत पदक, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप दुबई, 2019

यह भी देखे:-

सेंट हुड पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी
28 फरवरी को गौतमबुद्ध नगर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बैठक
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो 2020 की कुछ झलकियां
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में मुहर्रम विशेष सभा आयोजित
जीएल बजाज में कवि सम्मेलन के रूप में भौतिक मोड में "मातृभाषा दिवस" मनाया गया
महाकुंभ 2025: भक्तों के लिए भव्य आयोजन, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी और स्वच्छता का अनोखा संदेश!
रबूपुरा रामलीला मंचन : राम को वनवास, भरत को मिला अयोध्या का राज
कैलाश मासूम की फ़िल्म में संगीत देंगे अनु मलिक
ईशान इन्स्टीट्यूट ऑफ लॉ कालेज में B.A. LL.B. (Five Year Course) का हुआ Orientation Program का आयोजन
एडब्लूएचओ दीपावली मेला में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
जी.एल. बजाज में 9वां इंडिया इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल 2025, माल्टा के कांतेरा बैंड ने बिखेरा जादू
गाजियाबाद में सीईएल-ईएसडीएस ग्रीन डेटा सेंटर का शिलान्यास, सीएम योगी बोले– “ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्ता...
कोरोना संकट के बीच सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात, नरवणे ने दी तैयारियों को लेकर जानकारी
अब यूपी में तेज हुईं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं, जल्द बढ़ सकता है योगी कैबिनेट का दायरा
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने कृषि सुधार कानून के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक रंग में ...