उत्तर प्रदेश के स्कूलों में छोटे बच्चों का माथे पर टीका और चॉकलेट से होगा स्वागत, एक सितंबर से शुरू होगी पहली से पांचवीं की क्लास

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 1 सितम्बर से खुल जायेंगे। इसके लिए सरकारी स्तर पर विशेष तैयारी की जा रही है। स्कूल के गेट पर पहले बच्चों की थर्मल स्कैनिंग होगी फिर माथे पर टीका और चॉकलेट के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।करीब डेढ़ साल बाद बच्चे स्कूल आएंगे। पिछले साल मार्च में स्कूल बंद होने के बाद पहली बार छोटे बच्चों के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे।कई महीनों के बाद स्कूल में कदम रखने वाले बच्चों के स्वागत के लिए स्कूल तैयार है। कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने के लिए भी शिक्षकों ने कमर कस ली है। महानिदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से सभी बीएसए को निर्देश दिए गए है कि स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।मुख्यमंत्री के निर्देश पर कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खुल चुके हैं। एक सितम्बर से कक्षा एक से के विद्यालय भी खुल जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल पालन के लिए महानिदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से प्रदेश के सभी बीएसए को दिशा निदेर्श जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों का शिक्षण कार्य दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 8 से 11 बजे तक जबकि दूसरी पाली सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। कक्षाओं में सेनीटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी देखे:-

स्वंतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मॉल व बाजार पर विशेष नज़र
अस्‍पताल से शव लेकर परिवार ने कर दिया अंतिम संस्‍कार, दो हफ्ते बाद जिंदा लौटी 75 वर्षीय महिला
रास्ता अवरुद्ध होने पर भड़के ग्रामीण, रोका ईस्टर्न पेरिफेरल का कार्य
गुर्जर समाज के विभिन्न संगठनों ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया
बालिकाओं की सुरक्षा के लिए  मिशन शक्ति की शुरुआत, शारदा विश्विधायल में कार्यशाला  का आयोजन  
सिटी हार्ट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव।
गुरुद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न, रात में हु...
विजय कौशल महाराज की कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए ग्रेनो वासी
भाजपा के युवा नेता रोहित चहल को नोवरा सम्मान,  कोरोना काल में देश भर  के लोगों की मदद करने पर दिया स...
रोटरी क्लब ने श्री कृष्णा लाइफ़लाइन हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया हेल्थ चेकअप कैंप
UP Police UPPRPB Recruitment 2021: यूपी पुलिस ने निकाली एक और नोटिस, इस तारीख़ से आवेदन शुरू
एस्टर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई फूटबाल टूर्नामेंट , देश-विदेश की50 टीम लेंगी हिस्सा
उद्योगपति के घर लूट, जांच में जुटी पुलिस, आठ टीम का गठन
UPDATE : नोएडा फेज- 3 पुलिस ने लापता बच्चियों को सकुशल बरामद किया
गुर्जर समाज ने राम मंदिर ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व की मांग की
भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय ओलंपियन, इस ओलंपिक में देश का पहला मेडल