Monsoon Rains: मानसून की बारिश 26 फीसद हुई कम , मिल रही निराशा

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना महामारी के बीच  मानसून में हो रही बारिश से भी निराशा मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) की ओर से जारी पूर्वानुमान में इस साल सामान्य मानसून की उम्मीद जताई गई थी लेकिन अब इस साल सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई गई है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून के 1 जून से 30 सितंबर तक चार महीने के मौसम में लगातार दो महीनों में बारिश में कमी रिकार्ड की गई है।

अब तक का हाल

अगस्त (August) माह में 28 अगस्त तक रिकार्ड किए गए डाटा के अनुसार मौसम विभाग ने बताया कि बारिश तो हुई लेकिन 26 फीसद कम। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा (Mrutunjay Mohapatra) ने बताया कि उत्तर व मध्य भारत में हुई बारिश में कमी रिकार्ड की गई है। वहीं जून में 10 फीसद अधिक बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि जल्द ही IMD सितंबर का पूर्वानुमान जारी करेगा।

खेती पर मानसून में हुई बारिश का असर

बीते शुक्रवार को कृषि मंत्रालय ने आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार कम बारिश के कारण कुछ राज्यों में 2021-22 के खरीफ मौसम में धान की खेती का रकबा 1.23 फीसद घटकर 388.56 लाख हेक्टेयर रह गया है। मौसम विभाग ने बताया कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सामान्य से 13 फीसद कम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ समेत अधिकारियों का सम्मान, उद्यमियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अमित राठी बने अध्यक्ष 
अंगदान-देहदान: जीवन के बाद जीवन देने का संकल्प
Save Water पर घरेलू सहायिकाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
सपा ने रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, वीरता और आत्मसम्मान का किया स्मरण
रास्ता बन्द करने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
कोरोना का खौफ: SSC ने स्थगित कीं दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं, यहां पढ़ें आधिकारिक अधिसूचना
एनटीपीसी दादरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
विजयमहोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, रामलीला कमेटी ने बच्चों को किया सम्मानित
आईएफएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दादरी विधायक ने घर जाकर दी बधाई
पेड़ों में पानी पटा रहे ग्रेनो प्राधिकरण के दो संविदा कर्मचारियों को डम्पर ने रौंदा, मौत
मकनपुर खादर में कोरोना जांच शिविर कैम्प में 85 ग्रामीणों हुई जांच
ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए की मासिक समीक्षा बैठक में उठे सेक्टर की समस्याएं
बुद्ध पूूर्णिमा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया
गांवों की उन्नति से ही विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है: धीरेंद्र सिंह
आईएएस बनना चाहती है इंटर टॉपर निधि